होमExplainersक्या होता है एंडोमेट्रिओसिस जिसका शिकार हुईं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती! जानें लक्षण...

क्या होता है एंडोमेट्रिओसिस जिसका शिकार हुईं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती! जानें लक्षण और इलाज

Sumona Chakravarti Diagnosed With Endometriosis: एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने Stage 4 Endometriosis होने का खुलासा किया। जानें एंडोमेट्रियोसिस क्या है, इसके लक्षण, कारण, इलाज और प्रेग्नेंसी पर असर.

Sumona Chakravarti Diagnosed With Endometriosis: टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रही हैं. पिछले काफी समय से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया और अपने काम से दूरी बना ली थी. अब एक्ट्रेस ने इसपर बड़ा खुलासा किया है. सुमोना का कहना है कि वो एंडोमेट्रिओसिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं. इतना ही नहीं वो इस बीमारी की चौथे स्टेज पर हैं.

एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है. उन्होंने बताया कि वो इस बीमारी से साल 2011 से पीड़ित हैं. अब ऐसे में सवाल आता है कि आखिर ये बीमारी होती क्या है? इसके लक्षण क्या होते हैं और इसका इलाज कैसे होता है. अगर आप ये सभी जानकारी जानना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की होने वाली है. चलिए डिटेल में जानते हैं क्या होता है एंडोमेट्रिओसिस.

एंडोमेट्रिओसिस क्या होता है?

पहले ये जान लेते हैं जिस बीमारी एंडोमेट्रिओसिस की इतनी चर्चा हो रही है वो समस्या आखिर क्या होती है. इसका जवाब है कि यूट्रेस की लाइनिंग को एंडोमेट्रियम कहा जाता है. जब यूट्रेस की लाइनिंग बनाने वाले टिश्यू की ग्रोथ अनयूजुअल हो जाती है, तब ये टिश्यूज यूट्रेस के बाहर तक फैलने लगते हैं. कई केस में ऐसा भी होता है कि एंडोमीट्रियम की लाइनिंग ओवरी, पेल्विस, बाउल और उसके समेत रीप्रोडक्टिव अंगों तक फैल जाती है. जिसके कारण ये एंडोमेट्रियोसिस की समस्या होती है.

क्या होते हैं इसके लक्षण?

बीमारी की पहचान के लिए आपको इसके लक्षण पहचानना जरूरी है. जब पेल्विक हिस्से में दर्द हो, पीरियड्स के पहले या फिर उसी दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो, पीरियड्स के दौरान कमर के लोअर हिस्से में दर्द महसूस हो, मासिक धर्म के एक या दो हफ्ते के आसपास ऐंठन होना, पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग अधिक होना, इनफर्टिलिटी की समस्या, सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान दर्द होना ये सब इस बीमारी के लक्षण हैं.

किस कारण होती है ये समस्या?

जान लेते हैं कि आखिर ये समस्या किस कमी के कारण होती है, तो एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये आमतौर पर अंद्रूनी कमी के कारण होती है. इतना ही नहीं कई एक्सपर्ट्स ऐसा भी मानते हैं कि एंडोमेट्रियोसिस फैलोपियन ट्यूब को ब्लॉक कर देती है. यहां तक की लिम्फ नोड्स, ओवरी और पेरिटोनियम पर अपना गंभीर असर डालती है. इस बीमारी में सूजन, स्पर्म एग को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए कई बार महिला को गर्भधारण करने में भी समस्याएं हो सकती हैं.

क्या होता है इसका इलाज?

इसके इलाज की बात करें तो फिलहाल कोई सटीक इलाज मौजूद नहीं है. लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे ठीक ही नहीं किया जा सकता है. क्योंकि कई बार एक्सपर्ट्स इसे शुरुआती स्टेज में पता लगने के बाद दवाओं से कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं. तीसरे या फिर चौथे स्टेज में सर्जरी का सहारा लेना पड़ सकता है. सर्जरी की बात करें तो इसे ठीक करने के लिए लेपोस्कोप सर्जरी की जाती है.

ये ऐसी सर्जरी है जिसकी मदद से इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जाता है. जिसके कारण महिला के बच्चे को कंसीव करने के चांस बढ़ जाते हैं. कई बार इलाज के तौर पर जो लोग पीड़ित होते हैं उन्हें रेगुलर एक्सरसाइज, सिकाई की भी सालह दी जाती है. ये कुछ उपाय थे जिनसे इस समस्या में राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: पालतू कुत्ता-बिल्ली से फैल सकती हैं खतरनाक बीमारियां! जानें कौन-से रोग और बचाव के आसान उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments