Zoonotic Diseases Day 2026: लोग अपने घर में कुत्ता, बिल्ली कई तरह के पेट्स पालते हैं. लेकिन उनकी केयर भी करना उतना जरूरी होता है. कई बार आपके पालतू पेट्स से ही बीमारी फैल सकती है. हर साल 6 जुलाई को वर्ल्ड जूनोसिस डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. ताकि जो बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है उसकी जानकारी दी जा सके.
जानवरों से जब इंसानों में बीमारी फैलती है तो इसे जूनोटिव रोग कहा जाता है. ये बीमारी मुख्य तौर पर जानवरों से फैलती है. इसके फैलने की बात करें तो जानवरों के सीधा संपर्क में आने जैसे उसके काट लेने या फिर मच्छरों और टिक जैसे कैरियर्स, गंदे खाने या फिर पानी या फिर संक्रमित वातारवण के जरिए ये इंसानों में फैल जाता है.
कौन सी बीमारी जानवरों से फैल सकती है
जूनोटिक रोग के प्रति जागरूकता इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आज के समय में जानवरों से कई बीमारियां चर्चा में हैं जैसेः
- रेबीज
- इबोला
- निपाह
- बर्ड फ्लू
- लासा फीवर
- बोवाइन ट्यूबरकुलोसिस
- कोविड-19
ये कुछ बीमारी हैं जिन्हें जूनोटिक की कैटेगरी में गिना जाता है. हालांकि ये बीमारियां ऐसी हैं यानी इनमें कुछ ऐसी भी बीमारियां है जिनका अगर इलाज न मिले तो जानलेवा साबित हो सकता है. क्योंकि दुनिया ने कोविड-19 जैसी महामारी को झेला है. इसलिए इसके बाद से ही काफी अलर्ट फैला है. WHO के अनुसार ऐसी महामारी के कारण ही लाखों लोगों की जान चली गई. हालांकि इनसे बचा जा सकता है. बस जरूरत है तो सिर्फ सावधानियों की.
सावधानी के लिए करें ये काम
आप इन बीमारियों से बच सकते हैं. बस आपको जरूरत है तो सिर्फ सावधानी बरतने की. जैसे अगर आपके घर में कोई भी पेट हैं तो उसे वैक्सीनेशन करवाना न भूलें. क्योंकि अक्सर ऐसी बीमारियां जानवरों के काटने, खरोंचने पर हो सकती है. इसलिए अगर इस तरह कॉन्टैक्ट हो जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. हमेशा अंडे, मांस, दूध इन जैसी चीजों को अच्छे से पकाए और पकाकर ही खाएं. बीमार या मृत जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और किसी भी असामान्य बीमारी के लक्षण दिखने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लें.
यह भी पढ़ें: Alert! वायरल होने पर इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, डेंगू होने का खतरा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

