How to survive monsoon season: तेज और भीषण गर्मी के बाद सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार करते हैं. सुहाना मौसम और चारों तरफ पानी की बौझार गर्मी से राहत देने का काम करती है. लेकिन यही ठंडक बीमारियों का घर भी अपने साथ लेकर आती है. कई तरह की बीमारियां मानसून के मौसम में परेशान करती है. नमी वाले वातावरण में सूक्ष्मजीव तेजी से फैलते हैं. ये आंखों ना दिखाई देने वाले सूक्ष्मजीव ही व्यक्ति को बीमार करते हैं.
अपने शरीर की साफ-सफाई के साथ-साथ घरों की साफ-साफाई भी उतनी ही जरूरी है. ताकि मानसून बीमारियों से बचा जा सकें. इसलिए सेहत के लिहाज से घरों को साफ रखना भी उतना ही जरूरी है जितना शरीर को, ऐसे में आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि घरों के किस कोनों की साफाई बहुत जरूरी है.
घर की सफाई क्यों जरूरी?
घर की कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जहां बारिश के दौरान गंदगी और नमी जल्दी जमा हो जाती है. अगर इनकी समय-समय पर सफाई न की जाए तो एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए मानसून के मौसम में घरों को साफ करना जरूरी हो जाता है.
बाथरूम
घर में बाथरूम एक ऐसी जगह होती है जहां सबसे ज्यादा नमी रहती है. ऐसे में मानसून के मौसम में बाथरूम को उचित रूप से सुखा रखना जरूरी होता है. नमी वाले जगह पर फंगस, बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए मानसून के मौसम में रोजाना फर्श और टाइल्स को साफ करें और उसे सूखा रखें.
किचन सिंक और ड्रेन
किचन में हर समय बर्तन साफ होते हैं. मानसून के मौसम में किचन को सूखा रखना बेहद जरूरी है. कोशिश करें कि किचन सिंक को सूखा रखें. बर्तन धोने के बाद वहां से अच्छे से पानी हटाएं. और साफ कपड़े से सूखाएं. साथ में ड्रेन से गंदगी साफ करना ना भूलें. नमी और गंदगी बैक्टीरिया के पनपने के लिए वातावरण बनाते हैं. इसलिए कोशिश करें ये जगह साफ और सूखी रखें.
स्टोर रूम
घर का एक कोना ऐसा होता है जहां ज्यादा ध्यान जाता ही नहीं. स्टोर रूम को साफ करना बेहद जरूरी होता है. खासतौर पर मानसून के मौसम में, क्योंकि ये घर में सबसे कम साफ होने वाली जगहों में आता है. स्टोर रूम को हम अक्सर खास मौकों पर ही साफ करते हैं. लेकिन ऐसा करना मानसून के मौसम में बैक्टीरिया, फंगस पनपने का कारण बन सकता है. मानसून के मौसम में भी खासतौर पर स्टोर रूम को साफ करके रखें.
घत की देखरेख
घर में कहीं भी पानी जमा ना होने दें. खासतौर पर छत पर. क्योंकि पानी का जमा होना मच्छरों के पनपने का कारण बनता है. मानसून के मौसम में इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि कहीं भी पानी जमा न हों. इसिलए कोशिश करें कि खासतौर पर घर के बाहर और घर की छत पर आंगन में पानी जमा ना हो.
मानसून में इन बीमारियों को होने का खतरा
मानसून के मौसम में नमी, गंदगी और जगह-जगह पानी जमा होने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार, टाइफाइड, हैजा, डायरिया और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां परेशान करती हैं. इसलिए अपने शरीर और घर की साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी होता है. इन बीमारियों से बचने के लिए साफ पानी पिएं, ताजा भोजन करें, हाथों की सफाई रखें, मच्छरों से बचाव करें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
यह भी पढ़ें: Alert! वायरल होने पर इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, डेंगू होने का खतरा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

