होमHealth NewsAlert! वायरल होने पर इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, डेंगू होने...

Alert! वायरल होने पर इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, डेंगू होने का खतरा

Dangerous Dengue Symptoms: बारिश का मौसम आते ही सभी मच्छरों से होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट हो जाते है. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारिया मच्छरों के काटने से फैलती हैं.

Dangerous Dengue Symptoms: बारिश का मौसम आते ही सभी मच्छरों से होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट हो जाते है. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारिया मच्छरों के काटने से फैलती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों के अगर समय रहते लक्षण पहचान लिए जाए तो इनके जोखिम को कंट्रोल किया जा सकता है.

वहीं बरसात के मौसम में लोग सामान्य वायरल बुखार को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में वह गंभीर रूप ले लेती हैं. अगर वायरल बुखार के साथ-साथ अगर आप कुछ सामान्य लक्षण को नजरअंदाज ना करें तो आप इनके जोखिम को कम कर सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि डेंगू होने पर शरीर में हो रहे किन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

डेंगू होने पर हो जाएं सतर्क

एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू होने पर लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है. ऐसे में वायरल को नजरअंदाज न करें. अगर बुखार के दौरान आपको तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, मतली, उल्टी या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डेंगू का चेकअप कराएं.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

प्लेटलेट्स का कम होना

बता दें कि डेंगू के दौरान शरीर से तेजी से प्लेटलेट्स गिरने लगती है. इसलिए चेकअप जरूर कराएं. प्लेटलेट्स का गिरना खतरनाक हो सकता है. सामान्य व्यक्ति का प्लेटलेट काउंट 1,50,000 से 4,50,000 प्रति माइक्रोलीटर होता है. जब इसका स्तर तेजी से गिरकर 50,000 से नीचे आता है, तो आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) का खतरा बढ़ा देता है. इसलिए इनका गिरना खतरनाक माना जाता है.

शरीर में पानी की कमी होना

डेंगू के दौरान शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है. इस कारण भूख कम लगती है और शरीर डिहाइड्रेशन की ओर बढ़ने लगता है. इसलिए अगर आपको डिहाइड्रेशन जैसा फील हो तो अलर्ट हो जाएं. ऐसे में भरपूर पानी का सेवन करें. और चेकअप जरूर कराएं. पानी की कमी ना हो इसके लिए ORS, नारियल पानी और कुछ ड्रिंक जैसा लेना जरूरी लें.

इम्यून सिस्टम पर असर

डेंगू होने पर शरीर कमजोर होने लगता है. यानि इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. क्योंकि डेंगू इतना खतरनाक वायरस है कि वह शरीर की इम्यूनिटी कमजोर कर देती है. ऐसे में शरीर कमजोरी, थकान और बेचैनी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज ने छीन ली इंफ्लुएंसर की आंखों की रोशनी! जानें क्या है Diabetic Retinopathy और इसके शुरुआती लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments