होमWellnessHome RemediesRemedies For Iron Deficiency: आयरन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें...

Remedies For Iron Deficiency: आयरन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, ये सावधानियां जरूरी

Remedies For Iron Deficiency: एनीमिया की बीमारी में शरीर से ब्लड कम होने लगता है. यह एक ब्लड से जुड़ी बीमारी है. शरीर से लाल रक्त कोशिकाएं (RBCs) लगभग खत्म हो जाती है.

Remedies For Iron Deficiency: एनीमिया की बीमारी में शरीर से ब्लड कम होने लगता है. यह एक ब्लड से जुड़ी बीमारी है. शरीर से लाल रक्त कोशिकाएं (RBCs) लगभग खत्म हो जाती है. हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है. अगर आपके आसपास किसी को एनीमिया की शिकायत हो गई है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं.

NFHS के अनुसार भारत में एनीमिया से बड़ी संख्या में लोग एनीमिया की बीमारी से पीड़ित हैं. 6–59 महीने के 67.1% बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं. वहीं, 15–49 वर्ष की 57% महिलाओं को एनीमिया है. इसके अलावा गर्भवती महिलाएं में भी एनीमिया पाया जाता है. आज के समय जो युवा फिटनेस के दीवाने हैं उनमें भी एनीमिया पाया जाता है. इसके अलावा कुछ पुरूषों में भी एनीमिया की बीमारी देखी गई है.

आयरन बूस्ट करेंगे ये फूड (Ayurvedic Tips To Boost Iron)

  • चना गुड़: अपनी डाइट में चना गुड़ शामिल करें. चने में आयरन और प्रोटीन के साथ सेलेनियम, फाइबर और विटामिन बी 6 पाया जाता है. गुड़ और भुना चना दोनों ही पोषक तत्वों के भंडार हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • तिल: तिल के बीजों में आयरन, कॉपर, जिंक और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • हरी पत्तेदार सब्जियां: हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आप डाइट में, पालक, केल, और मेथी जैसे खाद्य-पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं.
  • दालें और फलियां: राजमा, चना, लोबिया और दालें.
  • नट्स और बीज: कद्दू के बीज, अलसी के बीज, अखरोट और बादाम.
  • मांस, मछली और अंडे (यदि आप मांसाहारी हैं): लीन मीट, चिकन, और सैल्मन मछली आयरन के बेहतरीन सोर्स हैं.

इन चीज़ों को शामिल करना ना भूलें

  • अगर आप आयरन वाली चीज़ें खा रहे हैं तो विटामिन C से भरपूर चीज़ें जरूर खाएं. विटामिन सी से भरपूर चीज़ें आयरन को बेहतर अवशोषण (Absorption) करने में मदद करते हैं. खट्टी चीज़ें जैसे, संतरा, मौसंबी, आंवला, अमरूद, कीवी, टमाटर और नींबू जैसी चीज़ें खाएं.
  • इनके अलावा फोलेट और विटामिन B12 को भी डाइट का हिस्सा बनाएं. क्योंकि ये हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करते हैं. फोलेट के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, मटर, चना और दालें खाएं. वहीं विटामिन B12 के लिए दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन किया जा सकता है.
  • एनीमिया जैसी स्थिति में प्रोटीन लेना जरूरी है. दालें, पनीर, सोया, अंकुरित अनाज और अंडे अच्छे प्रोटीन स्रोत हैं. इन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

एनीमिया होने पर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है. जैसे, भोजन खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पिंए. क्योंकि इनमें मौजूद टैनिन और कैफीन आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं. इनके सेवन और भोजन के बीच कम से कम 1–2 घंटे का गैप रखें. अगर हीमोग्लोबिन बहुत कम है या एनीमिया लंबे समय से बना हुआ है, तो केवल खानपान पर निर्भर न रहें. डॉक्टर से जांच जरूर कराएं. इसके साथ ही जरूरत होने पर आयरन, फोलेट या विटामिन B12 की दवाएं भी लें. डॉक्टर की सलाह से बैलेंस्ड डाइट, उचित उपचार और नियमित जांच से एनीमिया को कवर करने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: Immunity Booster Tips: मानसून में इम्यूनिटी पड़ गई कमजोर? ये औषधी आएगी काम

FAQs

सवाल: आयरन बढ़ाने के लिए किन चीजों से बचना चाहिए?

जवाब: आयरन युक्त भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पिएं, क्योंकि इनमें मौजूद टैनिन और कैफीन आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं. इनके सेवन और भोजन के बीच कम से कम 1–2 घंटे का अंतर रखें.

सवाल: आयरन का अवशोषण बढ़ाने के लिए क्या करें?

जवाब: आयरन युक्त भोजन के साथ आंवला, नींबू, संतरा या अन्य विटामिन C युक्त फल लें. इससे शरीर आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है.

सवाल: आयरन बढ़ाने के लिए कौन-से आयुर्वेदिक फूड्स फायदेमंद हैं?

जवाब: आयरन बढ़ाने के लिए गुड़, काले तिल, खजूर, किशमिश, अनार, चुकंदर, पालक, मेथी, सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां और आंवला जैसे खाद्य पदार्थ लाभकारी माने जाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments