होमExplainersसांप काटने पर क्या करें? भूलकर भी न करें ये गलतियां; WHO...

सांप काटने पर क्या करें? भूलकर भी न करें ये गलतियां; WHO ने दी जरूरी सलाह

Snake Bite Treatment: सांप काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? WHO के अनुसार अस्पताल पहुंचने में देरी क्यों खतरनाक है, जानें सही फर्स्ट एड और बचाव.

Snake Bite Treatment: बरसात के मौसम में कई समस्याएं सामने आती हैं. खेतों में, बगीचे में या फिर घर के आसपास कई घटनाएं घटने लगती हैं. इसी में से एक हैं सांप का काटना. अगर सांप काट ले तो क्या करना चाहिए? ये कई लोगों का सवाल रहता है. एक सवाल ये भी कि आखिर ऐसी समस्या हो तो कितनी देर बाद अस्पताल का रुख करना चाहिए?

इन सभी सवालों का जवाब WHO ने दिया है. WHO का कहना है कि अगर सांप काट लें तो बिल्कुल भी इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए, एक-एक मिनट क्योंकि ऐसी सिचुएशन में कीमती होता है. खासतौर पर जब जहरीला सांप काट लेता है तो उसका प्रभाव बॉडी के कई ऑर्गन्स पर पड़ता है. ये कई ऑर्गन्स को अफेक्ट करता है.

क्यों जरूरी हो जाता है जवाब?

सांप काटने के बाद इलाज के बारे में जानकारी पाना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि कई लोग ऐसा करते हैं जब शुरुआत में दर्द या सूजन कम हो जाए तो वो इसे मान लेते हैं कि सांप जहरीला नहीं था. इसलिए इलाज नहीं करवाते. कुछ होते हैं घरेलु नुस्खों में अटके रहते हैं. लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अगर जहरीला सांप काट जाए तो उससे होने वाले गंभीर लक्षण कई मामलों में तुरंत नहीं दिखाई देते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ समय का इंतजार करके अस्पताल पहुंचते हैं तो वो खतरनाक हो सकता है. लेकिन जल्द से जल्द असप्ताल पहुंचना सेफ तरीका माना जाता है.

ऐसी कंडिशन हो तो क्या करें?

इसपर भी WHO का कहना है कि कुछ कदम आपको उठाने चाहिए जैसेः

  • घबराएं नहीं, शांत रहने की कोशिश करें
  • जिस जगह सांप ने काटा उसे स्टेबल रखें
  • अगर कोई चीज उस जगह को तंग करे तो उसे हटा लें
  • नजदीकी अस्पताल चले जाएं
  • सांप की फोटो लें, उसे मारने या फिर पकड़ने की कोशिश न करें ताकि दूसरा हादसा न हो जाए.

क्या नहीं करना चाहिए?

अब जान लेते हैं कि इस सिचुएशन में आपको क्या गलती नहीं करना चाहिए? जैसेः

  • उस घाव को चाकू से काटना
  • मुंह से जहर को चूसकर निकालने की कोशिश करना
  • कसकर रस्सी बांधना
  • बर्फ लगाना या पानी में घाव को डुबो देना
  • घाव पर शराब या फिर घाव वाली दवाएं लगा लेना
  • झाड़-फूक करवाना और अस्पताल न जाना. ऐसी कंडिशन में इस तरह की गलतियां न करें.

यह भी पढ़ें: मच्छर काटने के बाद खुजली करना क्यों पड़ सकता है भारी? नई रिसर्च में सामने आई बड़ी वजह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments