होमExplainersमच्छर काटने के बाद खुजली करना क्यों पड़ सकता है भारी? नई...

मच्छर काटने के बाद खुजली करना क्यों पड़ सकता है भारी? नई रिसर्च में सामने आई बड़ी वजह

Why Scratching Mosquito Bites Makes It Worse: मच्छर या कीड़े के काटने के बाद खुजली करने से सूजन और जलन बढ़ सकती है. नई रिसर्च में जानिए ऐसा क्यों होता है और एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं.

Why Scratching Mosquito Bites Makes It Worse: बारीश का मौसम है और इस मौसम में मच्छर, मक्खी, कीड़े की समस्या आम हो जाती है. अक्सर ये तीनों काट लेते हैं. जब ये काटते हैं तो सामान्य तौर पर हम उस जगह पर खुजली करने लगते हैं. हालांकि इससे राहत मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर उस जगह को खुजाने से खुजली की समस्या और बढ़ सकती है. इसपर रिसर्च हुई और रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है.

अब इस तरह की बात सामने आती है तो सवाल आता है कि क्या इस तरह खुजली नहीं करनी चाहिए? हमें ऐसी सिचुएशन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं. इसपर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं आइए डिटेल में इस बारे में जान लेते हैं. लेकिन उससे पहले बता दें कि इस स्टडी को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग की ओर से किया गया है.

ऐसी जगह पर न करें खुजली

रिसर्चर्स का कहना है कि पिछले काफी समय से डॉक्टर्स इस बारे में सलाह देते हैं कि जब कीड़े, मच्छर या मक्खी काट रहे हैं तो एलर्जी वाली जगह को नहीं खुजलाना चाहिए. अगर ऐसा करेंगे तो क्या होगा इसका भी जवाब साइंटिस्ट ने दिया है क्योंकि इसी की जानकारी निकालने के लिए साइंटिस्ट्स ने रिसर्च की है. स्टडी में पाया गया कि अगर ऐसी जगह पर व्यक्ति अधिक देर तक खुजाता है तो इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है और उसी हिस्से में खुजली की समस्या और बढ़ने लग जाती है. सिर्फ खुजली ही नहीं बल्कि सूजन भी बढ़ जाती है.

चूहों पर किया गया टेस्ट

जानकारी के अनुसार रिसर्चर्स ने इस रिसर्च को चूहों पर किया. इसके लिए उनकी स्किन पर एलर्जी पैदा करने वाले कुछ पदार्थ डाले गए. जब चूहों को खुजली हुई तो उन्हें खुजाया भी जिससे शरीर में सूजन बढ़ने लगी और उनका इम्यून सिस्टम तेजी से उसी जगह पहुंचा जहां खुजली हो रही थी.

इतना ही नहीं एक ग्रुप ऐसा भी था जिन्हें खुजाया नहीं गया उनमें सूजन की शिकायत कम देखी गई. यानी ये तो साफ है कि खुजाने से समस्या कम नहीं मिलती और बढ़ जाती है. इसलिए इस रिसर्च के डॉक्टर कैपलन कहते हैं कि मच्छर अगर काटे तो तुरंत बिल्कुल भी न खुजाएं. 5 से 10 मिनट के बाद खुजली वाली समस्या अपने आप कम होने लग जाएगी. लेकिन अगर उसी जगह को बार-बार खुजलाया जाए, तो वही छोटा-सा दाना कई दिनों तक परेशान कर सकता है.

क्या कुछ फायदा नहीं होता?

अब ये भी जान लेते हैं कि जो पिछले काफी सालों से चलती आ रही परंपरा को लोग अपना रहे हैं क्या उसे अपनाना चाहिए? यानी क्या हमें खुजलाना चाहिए क्या इससे कोई फायदा हो रहा है? इसपर रिसर्च बताती है कि जो चूहों को खुजली की गई उनमें बैक्टीरिया की मात्रा कम देखी गई. लेकिन ये फायदा उतना बड़ा नहीं था. जिससे की आप मान जाए कि खुजाने की समस्या कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या होता है एंडोमेट्रिओसिस जिसका शिकार हुईं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती! जानें लक्षण और इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments