Erling Haaland Sleep Hacks: मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड इस समय खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं. कारण है उनका लाइफस्टाइल. दरअसल सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ टिप्स शेयर किए हैं. जिसके जरिए वो एक दम फिट महसूस करते हैं. साथ ही इन्हीं हैक्स के कारण वो परफॉर्म अच्छा कर पाते हैं.
हालैंड ने बताया कि उनके लिए नींद काफी जरूरी है. अपनी नींद से वो किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं. इन टिप्स को आप भी फॉलो कर सकते हैं और इस तरह अपने लाइफस्टाइल को सुधार सकते हैं. खिलाड़ी ने तीन स्टेप्स बताए हैं. उन्होंने बताया कि इन स्टेप्स से उन्हें कैसे मदद मिलती है.
यहां देखें VIDEO:
क्या हैं वो तीन हैक्स?
पहला हैकः खिलाड़ी सोने से पहले ब्लू लाइट ब्लॉकिंग ग्लास का इस्तेमाल करते हैं. जिससे वो फोन, टीवी या फिर किसी भी गैजेट्स से निकलने वाली लाइट्स से बच सकते हैं. ये ऐसी लाइट्स होती हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचाती है. इसलिए वो इस तरह ग्लास को इस्तेमाल करते हैं.
दूसरा हैकः अपने बेडरूम का माहौल अच्छा करना. इससे मतलब है कि शांत माहौल जिससे नींद की क्वालिटी अच्छी होती है. इसके लिए वो वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क, इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स से दूरी बना लेते हैं. जिससे की नींद की क्वालिटी अच्छी होती है कोई रुकावट नहीं होती हैं.
तीसरा हैकः तीसरा हैक बेहद अटपटा है. जिसकी वजह से खिलाड़ी चर्चा में भी है. उनका कहना है कि वो मुंह पर टेप लगाकर सोते हैं. ऐसा करने का मकसद ये है कि टेप लगाने से मुंह अच्छे से बंद रहता है और वो सांस सिर्फ नाक के जरिए ही ले पाते हैं. ऐसा साइंस भी मानता है कि बॉडी को नाक के जरिए सांस ले. जिससे फेफड़े अच्छे से काम करते हैं. जिससे की खर्राटे की समस्या भी दूर होती है.
आप भी अपना सकते हैं ये हैक्स
अब आप भी अपनी लाइफ में इन हैक्स को अपना सकते हैं. क्योंकि ये छोटी आदतें आपकी नींद को अच्छा करेगी. आप अच्छे से सोएंगे तो दिनभर अच्छा परफॉर्म भी कर पाएंगे. पूरा दिन एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे, फिट रहेंगे आप.
यह भी पढ़ें: Video: कॉमेडियन और एक्ट्रेस Sumona Chakravarti इस बीमारी की हुई शिकार, सोशल मीडिया पर दिया अपडेट

