होमHealth Newsअब नवी मुंबई एयरपोर्ट से होगा दवाओं का इंपोर्ट! सरकार ने क्यों...

अब नवी मुंबई एयरपोर्ट से होगा दवाओं का इंपोर्ट! सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

Drug Import India: केंद्र सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट को दवाओं के इंपोर्ट के लिए मंजूरी दी. ड्रग्स रूल्स 1945 में बदलाव के बाद भारत में कुल 42 एंट्री पोर्ट हो गए हैं.

Drug Import India: देशभर में दवाओं की सप्लाई को बेहतर करने के लिए और इंपोर्ट प्रोसेस को आसान करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में बदलाव किया है. जिसके तहत अब नवी मुंबई एयरपोर्ट को दवाओं के इंपोर्ट के लिए ऑफिशियली एंट्री पोर्ट के रूप में मजूरी दे दी गई है.

सरकार के इस फैसले के बाद अब विदेश से जिन दवाओं का इंपोर्ट होता था वो नवी मुंबई एयरपोर्ट के जरिए किया जा सकेगा. इसे प्रोसेस को आसान कर दिया गया है. इसपर सरकार का ये मानना है कि इससे दवाओं की सप्लाई भी मजबूत होगी और फार्मास्युटिकल सेक्टर को लॉजिस्टिक्स के बेहतर विकल्प मिलेंगे.

इस रूल में किया गया बदलाव

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 के रूल 43A में ये बदलाव किया है. यह फैसला ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सिफारिश के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत लिया गया है. अब इस जानकारी के सामने आने के बाद नवी मुंबई एयरपोर्ट के जुड़ने के बाद अब भारत के पास दवाओं के इंपोर्ट के लिए मंजूर रोड, रेल, समुद्री बंदरगाह और एयरपोर्ट समेत कुल 42 एंट्री पोर्ट्स हो गए हैं.

Image Source PIB

इससे क्या फायदा होगा?

अब जान लेते हैं कि आखिर इससे क्या फायदा होगा? सरकार के अनुसार इस फैसले के बाद कई फायदे देश को होंगे. जैसे दवाओं के इंपोर्ट प्रोसेस पहले से आसान हो जाएंगे. फार्मास्युटिकल कंपनियों को एक नया एयरपोर्ट विकल्प मिलेगा. दवाओं की सप्लाई और लॉजिस्टिक्स बेहतर होंगे. इंपोर्ट में लगने वाले समय और प्रेशर कम हो सकते हैं. बिजनेस करने में काफी आसानी होगी यानी Ease Of Doing Business को बढ़ावा मिलेगा.

सरकार का कहना है कि यह कदम देश के रेगुलेटरी सिस्टम को और मजबूत बनाने, दवाओं के आयात की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने और फार्मास्युटिकल ट्रेड को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया है. इससे आयातकों को अधिक सुविधा मिलेगी और देश की दवा सप्लाई चेन को भी मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में फैली ये गंभीर बीमारी..600 से अधिक लोग हुए शिकार! जानें लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments