Cyclosporiasis Outbreak: अमेरिका में तेजी से एक बीमारी फैल रही है. जिसका नाम है साइक्लोस्पोरियासिस. इसके कई मामले सामने आ रहे हैं. ये एक पैरासाइटिक बीमारी है. जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से डायरिया का शिकार हो जाता है. जानकारी के अनुसार 18 राज्यों में इसके लगभग 700 मामले अब तक सामने आ चुके हैं.
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट के अनुसार 6 जुलाई 2026 तक इस बीमारी के 694 मामले रिपोर्ट किए गए थे. जिसके बाद हेल्थ एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि जांच जारी है लेकिन इंफेक्शन बढ़ने की संभावना है. किस कारण से ये बीमारी हो रही है, फिलहाल इसकी डिटेल्ड जानकारी नहीं मिल पाई है.
कैसे फैलती है ये बीमारी
जानकारी के अनुसार ये बीमारी माइक्रोस्कोपिक पैरासाइट साइक्लोस्पोरा के कारण होती है. जिसमें आंत इंफेक्ट हो जाती है और ये साइक्लोस्पोरियासिस का कारण बन जाती है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और CDC मिलकर इस बीमारी के फैलने की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक, रिपोर्ट किए गए मामलों को किसी एक कॉमन सोर्स से नहीं जोड़ा गया है.
क्या ये इंसानों से फैलती है?
क्या ये बीमारी इंसानों से फैलने वाली है तो इसका जवाब है कि आम तौर पर ये बीमारी किसी इंसान के मल या फिर खराब पानी के कारण फैलता है. कई दूसरे इंटेस्टाइनल इन्फेक्शन के उलट, इस पैरासाइट को इंफेक्शन फैलाने से पहले इंसानी शरीर से एक से दो हफ़्ते बाहर रहना पड़ता है. यानी एक इंसान से दूसरे इंसान से नहीं फैलती इसकी संभावना काफी कम है.
क्या होते हैं इसके लक्षण?
इसके लक्षणों की अगर बात करें तो अगर कोई व्यक्ति इस पैरासाइट के कॉन्टैक्ट में आता है तो उसके संपर्क में आने के लगभग एक हफ्ते बाद पीड़ित को लक्षण दिखाई दे सकते हैं. जैसेः
सबसे आम लक्षण हैंः
- दस्त लगना
- पेट में ऐंठन होना
- मतली
- पेट फूलना
- भूख न लगना
- सिरदर्द
हालांकि एक्सपर्ट्स ने ये भी चेतावनी दी है कि इस बीमारी का सबसे बड़ा रिस्क है डिहाइड्रेशन. जिसके लिए खासतौर पर छोटे बच्चे, बुजुर्गों, पुरानी बीमारी से पीड़ित वाले लोग, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सबसे अधिक खास ख्याल रखना चाहिए.
क्या सावधानियां बरतनी चाहिए
फिलहाल इस बीमारी के असली सोर्स की जानकारी नहीं मिल पाई है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिर भी आपको सुरक्षा के लिए कुछ तरीके अपना लेना चाहिए जैसेः
- सब्ज़ियों को छूने से पहले और बाद में साबुन और पानी से हाथ धोएं.
- फलों और सब्ज़ियों को खाने या पकाने से पहले बहते पानी के नीचे अच्छी तरह धो लें.
- खरबूजे और खीरे जैसी सख्त सब्ज़ियों को साफ़ ब्रश से रगड़ें.
- खाने से पहले चोट लगी या खराब जगहों को काट दें.
- कटे या छिले हुए फलों और सब्ज़ियों को दो घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें.
यह भी पढ़ें: Grade-1 फैटी लिवर क्यों बढ़ रहा है? फुटबॉलर मुंह पर टेप लगाकर क्यों सोते हैं? जानें मेडिकल टेस्ट का नुकसान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

