होमDietइन लोगों को नहीं करना चाहिए Black Coffee का सेवन! जानें कारण

इन लोगों को नहीं करना चाहिए Black Coffee का सेवन! जानें कारण

Black Coffee Benefits: ब्लैक कॉफी पीने के फायदे क्या हैं? क्या इसे खाली पेट पीना सुरक्षित है? जानिए किन लोगों को ब्लैक कॉफी से बचना चाहिए और एक्सपर्ट्स की सलाह.

Black Coffee Benefits: चाय पियोगे तो एसिडिटी होगी गैस और तमाम पेट की समस्याएं आपको परेशान करेगी. ऐसा ही आपसे कहा जाता है. फिर विकल्प के तौर पर लोग सलाह देते हैं, ब्लैक कॉफी पियो लिवर मजबूत करेगी. इससे कई फायदे मिलते हैं. लोग सुनते हैं सोशल मीडिया पर इस तरह ब्लैक कॉफी का प्रचार कर देते हैं.

इस प्रचार में कहा जाता है ब्लैक कॉफी पीने से वजन कम होगा, दिमाग एक्टिव रहेगा. क्योंकि लोग सोशल मीडिया का कंज्यूम ज्यादा करते हैं तो उन सलाहो को मानकर ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर देते हैं. जिससे होता क्या है जिन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए वो भी इसका सेवन शुरू कर देते हैं. इसलिए आज जानेंगे कि क्या ब्लैक कॉफी पीना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है या नहीं.

ब्लैक कॉफी पीना इस बात पर निर्भर

अब एक्सपर्ट्स ऐसी सलाह देते हैं कि ब्लैक कॉफी का सेवन करना उस कॉफी का व्यक्ति पर असर उसकी उम्र, उस उम्र में व्यक्ति को क्या बीमारी है. वो कैफेन का इनटेक कितना झेल पा रहा है. क्या उसके सेवन से उसे कोई नुकसान पहुंच रहा है अगर हां तो उन्हें नहीं पीना चाहिए. अगर नहीं पहुंच रहा तो पी लेने में हर्ज नहीं है. क्योंकि इसके फायदे भी होते हैं.

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे? Benefits Of Black Coffee

जैसा की बताया कि ब्लैक कॉफी पीने के कई फायदे बताए जाते हैं. जिसमें लिवर के कनेक्शन को जोड़ा जाता है. हालांकि एक्सपक्ट्स भी मानते हैं कि ब्लैक कॉफी पीने से लिवर दुरूस्त रहता है. लिवर को होने वाले फाइब्रोसिस के खतरे को ये कम करता है. लेकिन आपको लीमिट मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए. लेकिन हर व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. इसे पीने के कई नुकसान हो सकते हैं. जैसे आप देखिए कि इसे पीने के बाद क्या आपकी नींद डिस्टर्ब तो नहीं हो रही? अपच की समस्या, दिल की धड़कने तेज होने की समस्या. अगर इस तरह की समस्या आपको हो रही है तो ब्लैक कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए.

खाली पेट पी सकते हैं?

क्या इसका सेवन आपको खाली पेट करना चाहिए? इसका जवाब नेशनल कॉफी एसोसिएशन ने दिया है. उनके अनुसार 10 में से 9 लोग ऐसे होते हैं जो अपने दिन की शुरुआत ही ब्लैक कॉफी से करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट पीने से पेट की कोई समस्या नहीं होती. लेकिन इसमें भी अगर आपको जलन, पेट खराब इस तरह की समस्याएं दिखने लगे तो इसका सेवन आपको नहीं करना चाहिए.

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

  • अब एक्सपर्ट्स के मुताबिक उन लोगों को इसका सेवन लीमिट में करना चाहिए जिन्हें पहले से कोई समस्या हो जैसेः
  • हाई बीपी
  • नींद कम आने की समस्या
  • एसिडिटी की समस्या
  • हार्ट बर्न की समस्या वाले लोग.

ऐसे लोगों को ब्लैक कॉफी के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या रोज नाश्ते में चिया सीड्स खाना सही है? जानें फायदे, सही तरीका और किन लोगों को करना चाहिए परहेज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments