How can I stop hair fall: आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या देखने के मिल रही है. इसके अलावा समय से पहले सफेद होना की समस्या भी बनी हुई है. वहीं इन समस्याओं से निजात पाने के लिए सभी लोग सोशल मीडिया पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं. लेकिन क्या सोशल मीडिया पर भरोसा करना सही है? इसलिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से खासबातचीत की है. वहीं हेयर केयर से जुड़ी सभी सवालों के जवाबों को आसान भाषा में आप तक पहुंचने की कोशिश की है.
बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना, हेयर कलर का इस्तेमाल, हार्ड वॉटर और सही शैंपू का चुनाव कैसे करें? इस तररह के सवाल लगभग हर किसी के मन में आते हैं. इन्हीं सवालों का जवाब दिया है एक्सपर्ट डॉ. शैला अग्रवाल ने. आइए जानते हैं आसान भाषा में पूरी बात.
शहर बदलने से खराब हो गए बाल
दरअसल ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्होंने अपना पुश्तैनी शहर बदला और उनके बाल खराब हो गए. दरअसल इस सवाल पर डॉक्टर कहते हैं कि हार्ट वॉटर बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आपने शहर बदला और उसके बाद अचानक बाल झड़ने या रूखे होने लगे हों, तो इसकी बड़ी वजह पानी भी हो सकती है. क्योंकि हार्ड वॉटर यानी ऐसा पानी जिसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं. वह पानी बालों की सेहत के लिहाज से सही नहीं होते और बालों को खराब कर देते हैं.
हार्ट वॉटर के नुकसान
हार्ट पानी में शैंपू सही तरीके से झान नहीं बना पाता, ऐसे में बाल अच्छे से साफ नहीं हो पाते. जिसकारण बालों में गंदगी जमी रह जाती है, और बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए दिखने लगते हैं.
उपाय क्या?
अगर आपके आसपास हार्ट वॉटर आता है. या आपने शहर बदला और पानी के कारण आपके बाल रूखे और बेजान हो गए तो आप कुछ उपाए अपना सकेत हैं. जैसे, बाल्टी के पानी में फिटकरी का इस्तेमाल करें. पानी को कुछ देर बाल्टी में रखकर इस्तेमाल करें, वाटर सॉफ्टनर का इस्तेमाल करें. या फिर RO के पानी का इस्तेमाल करें.
मिथकों पर ना करें भरोसा
हमारे आसपास ऐसे मिथक मौजूद हैं जो ये कहते हैं कि सफेद बाल तोड़ने पर ओर कई तरह के सफेद बाल निकल आते हैं. दरअसल एक्सपर्ट कहते हैं कि, हर बाल की अपनी अलग जड़ होती है. एक बाल निकालने से उसके आसपास के बालों पर कोई असर नहीं पड़ता. वहीं बाल सफेद होने के पीछे सबसे बड़ा कारण जेनेटिक्स है. इसके अलावा सफेद बाल होने के पीछे लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भी है.
बालों को सफेद होने से पहले रोका जा सकता है?
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर 15 से 20 साल की उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं तो इसे प्रीमैच्योर ग्रेइंग कहा जाता है. इसे रोकना संभव नहीं. ये जेनेटिक कारण है. इसके साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, तनाव कम करना और जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना जरूरी है. इन्हें फॉलो करने से आप सफेद बाल की ग्रोथ रोक सकते हैं.
हेयर कलर लगाने का सही तरीका
डॉक्टर के अनुसार, हेयर कलर लगाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें.
- कलर लगाने से पहले कम से कम दो दिन बालों में शैंपू ना करें.
- स्कैल्प पर आने वाला नेचुरल तेज स्किन को केमिकल से बचाने में मदद करेगा.
- हमेशा क्वालिटी और भरोसेमंद हेयर कलर चुनें.
- कलर करने के बाद एक्सपर्ट द्वारा बताए गए शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
- अगर आपको हेयर कलर के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या लग रही है. तो अलर्ट हो जाए.
- खुजली, जलन, एलर्जी जैसी समस्या दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें.
मेहंदी लगाना बेहतर या हेयर कलर?
कई लोगों का मानना है कि हेयर कलर से ज्यादा मेहंदी लगानी बेहतर होती है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि बाजार में मिलने वाली मेहंदी में कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं. ये एलर्जी, खुजली और कई तरह की समस्या का कारण बनात है. बाजार में खासतौर पर इंस्टेंट ब्लैक मेहंदी आती है ये नुकसानदायक होती हैं. क्योंकि ये कुछ ही मिनटों में गहरा काला रंग दे देते हैं, एक्सपर्ट कहते हैं ऐसी मेहंदी में केमिकल्स होने की संभावना ज्यादा रहती है. ऐसे में बेस्ट गुणवत्ता वाली मेहंदी चुनें.
बाल झड़ रहे हैं तो ध्यान दें
अगर बाल झड़ रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. बालों के झड़ने के पीछे सिर्फ पानी या लाइफस्टाइल नहीं है. इसके पीछे शरीर में कुछ प्रकार की कमी भी हो सकती है. जैसे, आयरन की कमी, विटामिन D की कमी, कैल्शियम की कमी, बायोटिन की कमी और कम प्रोटीन वाला भोजन भी बालों के झड़ने का कारण है. ऐसे मामलों में डॉक्टर जरूरत पड़ने पर सीरम फेरिटिन, विटामिन D और अन्य जरूरी ब्लड टेस्ट कराने की सलाह देते हैं. इसलिए लगातार बाल झड़ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
तनाव से झड़ रहे बाल
एक्सपर्ट कहते हैं कि स्ट्रेस होने से भी बाल झड़ने की समस्या होती है. इसिलए जितना हो सके अपने स्ट्रैस को मैनेज करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि लगातार तनाव शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे बाल समय से पहले सफेद होने और झड़ने लगते हैं. इसलिए मेडिटेशन, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली बालों की सेहत के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी शरीर के बाकी अंगों के लिए.
यह भी पढ़ें: सांप काटने पर क्या करें? भूलकर भी न करें ये गलतियां; WHO ने दी जरूरी सलाह
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

