होमDietडिजिटल लाइफ में हो रहा स्ट्रेस? रोज करें अखरोट का सेवन, मिलेंगे...

डिजिटल लाइफ में हो रहा स्ट्रेस? रोज करें अखरोट का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Benefits Of Walnuts In Hindi: कई लोग तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स खाते हैं. बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश.

Benefits Of Walnuts In Hindi: कई लोग तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स खाते हैं. बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश. इन सभी ड्राई फ्रूट्स में अखरोट ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जो शरीर के साथ-साथ दिमाग के कामकाज के लिए जाना जाता है. इसका सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई करता है. इनमें पाए जाने वाले नेचुरल गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि अखरोट खाने से शरीर को क्या-क्या फायदा होता है.

अखरोट अपने नेचुरल तत्वों का पावर हाउस हैं. इसमें खासतौर पर ओमेगा-3 फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) और पॉलीसैचुरेटेड फैट (हेल्दी फैट) पाए जाते हैं. अखरोट खाने का सबसे सही तरीका है आप इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें. इनका सेवन न सिर्फ दिमाग के कामकाज को बेहतर करता है बल्कि हो रहे स्ट्रेस को मैनेज करने में भी मदद करता है.

अखरोट खाने से शरीर को मिलने वाले फायदे

हार्ट को फायदा

अखरोट हार्ट हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, और एल-आर्जिनिन (L-arginine) भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इसके कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने से शरीर बचा रहता है.

डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट

आपने सुना होगा की डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फाइबर जरूरी होता है. लेकिन अखरोट में भी फाइबर पाया जाता है. फाइबर के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 fatty acids), और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) भी पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं.

याददाश्त बेहतर होती

अखरोट खाने से मेमोरी तेज होती है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को तेज करने और मेमोरी स्टोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अखरोट में मुख्य रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड), एंटीऑक्सीडेंट्स (पॉलीफिनॉल), विटामिन-ई, और प्रोटीन होता है जो दिमाग की कोशिकाओं (neurons) को मजबूत करने में मदद करता है. इसके अलावा अखरोट का सेवन ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन कम करने में मदद करता है, जो नई यादें बनाने और सीखने की क्षमता को बढ़ाता है.

स्ट्रेस कम करता

अखरोट में नेचुरल रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग को शांत करने में मदद करता है. इसलिए इसके सेवन से स्ट्रेस कम होता है. इसके साथ ही इसका सेवन दिमाग को शांत और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें पॉलीफेनोल्स और विटामिन-ई जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो दिमाग के स्ट्रेस को कम करके सूजन कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं करना चाहिए Black Coffee का सेवन! जानें कारण

FAQs

सवाल: डिजिटल लाइफ के तनाव से बचने के लिए सिर्फ अखरोट खाना ही काफी है?

जवाब: नहीं, अखरोट के साथ पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, स्क्रीन टाइम में ब्रेक और संतुलित आहार भी जरूरी है.

सवाल: रोज कितनी मात्रा में अखरोट खाना सही माना जाता है?

जवाब: सामान्य तौर पर रोज़ 4-6 अखरोट की गिरी संतुलित आहार का हिस्सा बन सकती है. व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार मात्रा अलग हो सकती है.

सवाल : क्या अखरोट खाने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है?

जवाब: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग की सेहत को सपोर्ट करते हैं और तनाव से निपटने में मदद कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments