होमHealth NewsNoncommunicable Diseases (NCDs)हर दिन हो रही 7,500 मौत! WHO की रिपोर्ट में...

Noncommunicable Diseases (NCDs)हर दिन हो रही 7,500 मौत! WHO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Commercial Determinants of Noncommunicable Diseases in the WHO European Region: तंबाकू, शराब, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और जीवाश्म ईंधन जैसी चीजें सिर्फ पर्यावरण को ही नहीं बल्कि सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं. ये मौतों का कारण बन रही हैं. WHO की रिपोर्ट बताती है कि हर दिन लगभग 7,500 लोगों की मौत सिर्फ उद्दोगों […]

Commercial Determinants of Noncommunicable Diseases in the WHO European Region: तंबाकू, शराब, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और जीवाश्म ईंधन जैसी चीजें सिर्फ पर्यावरण को ही नहीं बल्कि सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं. ये मौतों का कारण बन रही हैं. WHO की रिपोर्ट बताती है कि हर दिन लगभग 7,500 लोगों की मौत सिर्फ उद्दोगों के कारण हो रही है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप क्षेत्रीय कार्यालय ने ‘Commercial Determinants of Noncommunicable Diseases in the WHO European Region’ नाम से एक नई रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप क्षेत्र में हर दिन लगभग 7,500 लोगों की मौत उन व्यावसायिक उत्पादों और उद्योगों के कारण हो रही है, जो लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालते हैं.

फैल रही गैर-संचारी बीमारी | Noncommunicable Diseases (NCDs)

शराब, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और जंक फूड, जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) गैर-संचारी बीमारियों यानि Non-Communicable Diseases या NCD तेजी से फैल रही हैं. यानि ऐसी बीमारियां जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती, बल्कि इन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल और आसपास के क्षेत्र पर निर्भर करता है. इनमें हार्ट डिजीज, कैंसर, डायबिटीज और फेफड़ों की गंभीर बीमारियां शामिल हैं.

क्या होती है गैर-संचारी बीमारियां (Noncommunicable Diseases – NCDs)

गैर-संचारी बीमारियां का खतरा थोड़ा कम होता है. यानि ये हवा, पानी के जरिए नहीं फैलती बल्कि व्यक्ति खुद जिम्मेदार होता है इन बीमारियों के लिए. ये बीमारिया लंबे समय तक रहती है और धीरे-धीरे विकसित होती है. इन बीमारियों का होने का सबसे बड़ा कारण व्यक्ति की लाइफस्टाइल से जुड़ा है. अगर व्यक्ति का खान-पान और लाइफस्टाइल ठीक नहीं है तो उन्हें गैर-संचारी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है.

गैर-संचारी बीमारियां

  • हृदय रोग (Heart Disease)
  • स्ट्रोक (Brain Stroke)
  • कैंसर
  • मधुमेह (डायबिटीज)
  • क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिजीज(जैसे COPD और अस्थमा)

गैर-संचारी बीमारियां होने के बड़े कारण

  • तंबाकू का सेवन
  • शराब का अत्यधिक सेवन
  • अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और अस्वास्थ्यकर भोजन
  • शारीरिक गतिविधि की कमी
  • मोटापा
  • वायु प्रदूषण
  • उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल

WHO की अपील

WHO ने सरकारों से अपील की है कि वे तंबाकू, शराब और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को लेकर कड़े दिशा-निर्देश लागू करें. ताकि 2030 तक गैर-संचारी रोगों को कम करने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने में मदद मिल सके. वहीं संगठन का कहना है कि अगर उद्योगों पर कड़े दिशा-निर्देश लागू नहीं किए गए तो गैर-संचारी बीमारियों का बोझ लगातार बढ़ता रहेगा.

यह भी पढ़ें: भारत में पहली बार लॉन्च हुआ पौधों से बना Vitamin D3, FSSAI ने दी मंजूरी; जानें क्यों है खास

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments