होमExplainersएक्ट्रेस ताज ईरानी ने लगवाया नकली कूल्हा! जानें क्यों पड़ती है हिप...

एक्ट्रेस ताज ईरानी ने लगवाया नकली कूल्हा! जानें क्यों पड़ती है हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत?

Tannaz Irani Hip Replacement: Tannaz Irani ने अपनी Hip Replacement Surgery का खुलासा किया, जानें हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी क्या होती है, कब करानी पड़ती है, इसके फायदे, जोखिम और रिकवरी से जुड़ी जरूरी बातें.

Tannaz Irani Hip Replacement: तनाज ईरानी मशहूर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक गेम शो तुम हो ना के दौरान बड़ा खुलासा किया कि उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी. उन्होंने बताया कि इस सर्जरी में कूल्हा बदलवाने का ऑपरेशन करवाना पड़ा. इसके बाद से ही लोग इंटरनेट पर उनके नाम को खोज रहे हैं.

इस बड़े खुलासे के बाद लोग इंटरनेट पर इस सर्जरी के बारे में सर्च कर रहे हैं. लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इसके फायदे और नुकसान क्या हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं कि आखिर ये हिप सर्जरी रिप्लेसमेंट कैसे होती है और इससे जुड़े क्या रिस्क हो सकते हैं.

हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी क्या होता है?

दरअसल जब बढ़ती उम्र में किसी चोट या फिर गंभीर गठिया की समस्या के कारण हिप घिस जाता है. खराब हो जाता है, तो इंसान को उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा हिप एक बॉल और सॉकेट की तरह होता है. जो हमारे चलने, बैठने हमें झुकने में हमारी मदद करता है. हिप रिप्लेसमेंट की सर्जरी में डॉक्टर खराब कूल्हे के ज्वाइंट को हटा देते हैं. उसे हटाकर उसकी रिप्लेसमेंट में मेटल, प्लास्टिक या फिर सिरेमिक से बना हुए आर्टिफिशियल ज्वाइंट लगाया जाता है. जिसे हिप रिप्लेसमेंट कहा जाता है. यही होती है हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी.

कब करवानी पड़ सकती है ये सर्जरी?

अब जान लेते हैं कि कब इस सर्जरी की जरूरत पड़ती है? क्या हर किसी को इसकी जरूरत होती है? हर किसी को इसकी जरूरत पड़े तो इसका जवाब है कि नहीं. हर किसी को नहीं होती इसकी जरूरत. अक्सर डॉक्टर इस सर्जरी को करवाने की सलाह तभी ही देते हैं जब दवा, लाठी, फिजियोथेरेपी, वॉकर का इस्तेमाल करने के बाद भी दर्द ठीक नहीं हो रहा.

दर्द एकदम मुश्किल हो जाए. सीढ़ियां चढ़ने में, कुर्सी से उठने में परेशानी महसूस हो तो इस तरह की सर्जरी की सलाह दी जाती है. क्या इसके कोई रिस्क भी होता है ये अक्सर लोगों का सवाल रहता है, तो इसका जवाब है कि वैसे ये सर्जरी को कामियाब सर्जरी माना जाता है. लेकिन कुछेक इसके रिस्क हो सकते हैं. जिसकी भी जानकारी होना जरूरी होता है.

सर्जरी के बाद होती ये परेशानियांः

  • पैरों में खून के क्लॉट: कई केस में ऐसा होता है कि सर्जरी के बाद पैरों की नसों में खून के क्लॉट बन जाए. इसका होने खतरा अधिक रहता है. उसमें भी अगर क्लॉट फेफड़ों तक पहुंच जाए तो ये स्थिती जानलेवा हो सकती है. यही वजह है कि डॉक्टर्स सर्जरी के बाद खून को पतलाक करने की दवा देते हैं.
  • इंफेक्शन का खतरा: वहीं कई बार जहां डॉक्टरों ने कट लगाया होता है उस नकली जोड़ के आसपास इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. अब ऐसे अगर स्थिती हो जाए तो नकली ज्वाइंट को निकालना पड़ सकता है. यहां तक की सर्जरी भी दोबारा करवानी पड़ सकती है.
  • खिसक जाते हैं जोड़: एक रिस्क ये भी है कि सर्जरी के कुछ हफ्तों बाद खास ख्याल रखना होता है क्योंकि इन कुछ हफ्तों में मसल्स को मजबूती दी जाती है. जब तक मसल्स मजबूत नहीं होती तब तक ये आर्टिफिशियल बॉल सॉकेट से बाहर निकल सकती है. इसका खतरा रहता है. डॉक्टर्स ऐसे में पैरों को क्रॉस पॉजिशन में न बैठने की सलाह देते हैं.
  • छोटा-बड़ा हो सकता है पांव: अब कई केस में ऐसा देखा जा सकता है कि सर्जरी के बाद मरीजों को ऐसा महसूस हो कि एक पैर दूसरे पैर से छोटा या फिर बड़ा हो गया है. इसे भी ठीक करने की कोशिश की जाती है. डॉक्टर्स इसका खास ख्याल रखते हैं. ऐसा होने के पीछे का कारण है मसल्स में खिंचाव. इस कारण ऐसा होने की संभावना होती है.

यह भी पढ़ें: कीड़े के काटने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ एक्टर! जानें कैसे छोटा कीड़ा बन सकता जानलेवा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments