Does Tissue Paper Remove Oil: कुछ लोग समोसा, कचौड़ी, ब्रेड-पकोड़ा या फिर फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें खाना तो पसंद करते हैं. लेकिन हेल्थ को लेकर जागरूक होते हैं, तो खाने से इनकार कर देते हैं. फिर आते हैं कुछ ऐसे लोग जो हेल्थ का ख्याल भी रखते हैं और खाना भी होता है तो ऐसे तले हुए खाने में मौजूद तेल को टिश्यू पेपर से सोख लेते हैं.
इसके पीछे का कारण है कि इनमें तेल अधिक मात्रा में होता तो वो ऐसा करने से कम हो जाता है. पर क्या ऐसा सच में है? टिश्यू पेपर से तली हुई तीजों का तेल कम किया जा सकता है या फिर ये सिर्फ आदत है. आइए इसका जवाब जानते हैं.
दो तरीके का होता है तेल
इसपर एक रिपोर्ट भी पब्लिश हुई है. यह रिसर्च फूड केमिस्ट्री जर्नल 2025 में भी पब्लिश हुई है. इस रिसर्च में जानकारी मिली कि तली हुई चीजों में मौजूद तेल एक तरह का नहीं दो तरह का होता है. पहला सर्फेस तेल है जो खाने की बाहरी सर्फेस पर चिपका रहता है. दूसरा वो तेल होता है जो तली हुई चीजें जब बनाई जाती है तो उसी समय वो उसमें अंदर चला जाता है. यानी आप ऊपरी तेल को भले ही साफ कर लें. तब भी आप तेल का सेवन तो कर ही रहे हैं. इसलिए पकोड़े या टिश्यू पेपर पर रखकर देते हैं तो ये बाहरी तेल को सोखता है.
टिश्यू के इस्तेमाल से कितनी कमी आती है?
एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि अगर आप सोचते हैं, कि टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करने से तेल में कमी आती है, तो ऐसा नहीं है सिर्फ मामूली ही कमी आती है. इससे सिर्फ ये होता है कि आपके हाथों में तेल सिर्फ कम लगता है. लेकिन अगर आप समोसे, कचौड़ी या फिर ब्रेड पकोड़े के अंदर का तेल कम नहीं होता है. इतना ही नहीं जो तेल अंदर पहुंच जाता है वही आपके लिए खतरनाक है.
खासतौर पर तब जब इस तरह के खाने को उन तेल में बनाया जाए जिसे बार-बार गर्म कर दिया गया हो. इससे हार्ट डिजीज से लेकर मोटापा बढ़ने का रिस्क रहता है. अब पेपर से अगर आप साफ करते हैं, तो इसमें एक खतरा ये भी रहता है कि इसमें मौजूद बैक्टीरिया खाने की चीजों में जाने का रिस्क होता है. रंगीन टिश्यू पेपर का कलर उसमें इस्तमेमाल होने वाले कैमिकल भी उसमें चले जाते हैं. जो खाने को खराब कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 16 साल में डायबिटीज और फैटी लिवर! 18 वर्षीय युवक ने 11 फूड कंपनियों पर ठोका मुकदमा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

