होमWellnessFitnessमानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

Does weight increase in monsoon?: बारिश का मौसम आते ही ना सिर्फ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बल्कि मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है.

Does weight increase in monsoon?: बारिश का मौसम आते ही ना सिर्फ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बल्कि मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मानसून के मौसम में क्यों बढ़ जाता है मोटापा के खतरा? साथ ही जानेंगे कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

एक्सपर्ट कहते हैं कि मानसून के मौसम में वजन बढ़ना एक आम समस्या हो सकती है, क्योंकि बरसात के मौसम में चटपटा खाने का मन करता है. ऐसे में चाट पकौड़ी और तरह तरह की चटपटी जीज़ों का सेवन किया जाता है. इस तरह का सेवन आपका मोटापा बढ़ाने में मदद कर सकता है. ऐसे में हम जानते हैं कि बढ़ते वजन को किस तरह रोका जा सकता है?

मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल

हल्का और पौष्टिक भोजन करें (Eat light and nutritious food)

बारिश के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. इसलिए कोशिश करें कि जितना हो सके हल्के भोजन अपने आहार में शामिल करें. हल्का और पोष्टिक भोजन को अपनी थाली में रखें. ये आपका वजन बढ़ने नहीं देगी और ऐसे में आप फिट रहेंगे.हल्का और पौष्टिक भोजन जैसे कि सूप, सलाद, और उबली हुई सब्जियाँ खाएं.

फलों का सेवन (Fruit consumption)

फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जात हैं. ये आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेंगे. एक्सपर्ट कहते हैं कि बारिश के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. ऐसे में आपको खासतौर पर इम्यूनिटी बूस्ट करने पर ध्यान देना चाहिए. वहीं फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी भूख क्रेविंग को रोकने में भी मदद करेंगे. इस तरह आपका वजन कंट्रोल में रहेगा.

ताजे और घर के बने खाद्य पदार्थ खाएं (Eat fresh and homemade foods)

बारिश के दिनों में ज्यादातर तली-भुनी चीज़ों का सेवन करने का मन करता है. आपको इस तरह के भोजन पर कंट्रोल रखना है. ये भोजन वजन बढ़ाने में मदद करते हैं. इसलिए कोशिश करें कि घर का बना खाना ही खाएं.

यह भी पढ़ें: Asanas in old age:बढ़ती उम्र में करें ये योगासन,मिलेगा फायदा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य कितना दूर? मरीज इन बातों का रखें ख्याल

Tuberculosis Remedy: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे अधिक (Tuberculosis) टीबी मरीजों वाले देश की सूची में आता है.

चावल के पानी को फेंकने से पहले जरा रुक जाइए, चेहरे की झुर्रियां हटाने में ऐसे करें मदद

How do I make my own serum: चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे बनाए घर में सीरम. मिलेंगे कई फायदे.

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

NEET Counselling 2026 में बड़े बदलाव, दिलजीत दोसांझ का नाभि तेल रूटीन और यूरिक एसिड का सच

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य कितना दूर? मरीज इन बातों का रखें ख्याल

Tuberculosis Remedy: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे अधिक (Tuberculosis) टीबी मरीजों वाले देश की सूची में आता है.

NEET Counselling में बड़े बदलाव से छात्रों को राहत, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड कंट्रोल टिप्स

Sehat Ki Khabar: Sehat Ki Khabar में जानिए NEET Counselling 2026 के नए बदलाव, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण व कंट्रोल करने के तरीके.

डॉक्टर बनने का सपना क्यों बन गया है सबसे मुश्किल सफर? जानिए पूरी कहानी

NEET Exam Explained: NEET Exam की कठिनाई, लाखों छात्रों की प्रतियोगिता, सीमित मेडिकल सीटें और डॉक्टर बनने के संघर्ष की पूरी कहानी जानें Fit Rahe India के इस खास एपिसोड में.

Recent Comments