होमWellnessHome Remediesटीबी मुक्त भारत का लक्ष्य कितना दूर? मरीज इन बातों का रखें...

टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य कितना दूर? मरीज इन बातों का रखें ख्याल

Tuberculosis Remedy: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे अधिक (Tuberculosis) टीबी मरीजों वाले देश की सूची में आता है.

Tuberculosis Remedy: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे अधिक (Tuberculosis) टीबी मरीजों वाले देश की सूची में आता है. 2024 में भारत में लगभग 27 लाख नए टीबी मरीज होने का अनुमान लगाया गया था, जो दुनिया के कुल टीबी मामले के करीब 26–27 प्रतिशत है. वहीं बता दें कि 2015 की तुलना में 2024 तक देश में टीबी की मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी रिकॉर्ड की गई हैं.

बता दें कि भारत सरकार टीबी मरीजों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है. वहीं सरकारी अस्पतालों में टीबी की मुफ्त जांच, दवा और इलाज उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा अगर आप छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो खुद को गंभीर खतरे से बचा सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे टीबी के मरीजों को किन जरूरी बातों का ध्यान रखना है? इन छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखने से आप अपनी टीबी को खत्म कर सकते हैं.

टीबी के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

पौष्टिक आहार लें

टीबी में फेफड़े कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में सांस लेने में परेशानी होती है. वहीं शरीर में ऊर्ज तेजी से कम होने लगती है. इसलिए अपनी डाइट में कुछ ऐसे पोषण से भरपूर आहार शामिल करने चाहिए जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करें. डाइट में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स शामिल करें.

दालें, पनीर, अंडा, मछली, चिकन जैसे आहार को डाइट में शामिल करें. ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स साबित हो सकते हैं. वहीं दूध, दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट को भी आहार में शामिल करें. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. हरी सब्जियां और मौसमी फलों को भी जरूर शामिल करें. सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट और मुनक्कों को भी थाली में शामिल करें इनमें नेचुरल फैट पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है.

हल्दी का सेवन

हल्दी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए हल्दी को अनिवार्य रूप से अपनी डाइट में शामिल करें. बता दें कि हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं. ऐसे में आप अपनी डाइट में हल्दी वाला दूध या खाने में सामान्य रूप से हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पर्याप्त आराम और नींद लें

टीबी के मरीज पहले से ही स्ट्रेस में होते हैं. ऐसे में उन्हें सकारत्मक सोच के साथ रहना चाहिए, जिससे आपका स्ट्रेस कम होने में मदद मिलेगा. वहीं मरीजों को पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं बीमारी के दौरान 7–9 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है. बता दें कि अगर आपके शरीर में थकान और स्ट्रेस में होगा तो रिकवरी में ज्यादा समय बितेगा. इसलिए जितना हो सके पॉजिटीव सोचें और भरपूर नींद लें. ताकि रिकवरी का समय कम हो सके.

धूम्रपान और शराब से बचें

अगर आप इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको सिगरेट, बीड़ी और शराब जैसे खाद्य पदार्थ से बचना हैं. ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और टीबी से ठीक होने की प्रक्रिया पर असर डालेंगे. ठीक होने में समय लगेगा. इसलिए ऐसे चीज़ों से दूरी बनाना जरूरी है.

साफ-सफाई का ध्यान रखें

गोरतलब है कि टीबी एक फैलने वाली बीमारी है. इसलिए साफ-सफाई का प्रोपर ध्यान रखना बेहद जरूरी है. खांसते या छींकते समय मुंह ढकें, कमरे में हवा का अच्छा वेंटिलेशन रखें. प्रयोग में लिए गए कपड़े और टिश्यू को सही तरीके से फेंकें. परिवार के सदस्यों की भी जरूरत पड़ने पर जांच कराएं.

डॉक्टर की दवा बीच में बंद न करें

यह एक गंभीर बीमारी है इसलिए इसकी दवाई बीच में बंद करने की गलती ना करें. कोशिश करें कि समय-समय पर जांच कराते रहें. साथ ही इस बात का ध्यान में रखें टीबी का इलाज आमतौर पर कई महीनों तक चलता है. इसलिए अपने मन से इलाज बंद ना करें. कई मरीज लक्षण कम होने पर तुंरत दवा बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना दोबारा से बीमार कर सकता है. डॉक्टर द्वारा बताए गए समय तक पूरा इलाज लेना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

FAQs

सवाल: क्या टीबी का इलाज संभव है?

जवाब: हां, डॉक्टर की सलाह से सही दवाओं का पूरा कोर्स लेने पर टीबी ठीक हो सकती है.

सवाल: क्या घरेलू उपायों से टीबी ठीक हो सकती है?

जवाब: नहीं, घरेलू उपाय केवल शरीर को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं, इलाज के लिए दवाएं जरूरी हैं.

सवाल: टीबी मरीज को क्या खाना चाहिए?

जवाब: टीबी मरीज को प्रोटीन, फल, सब्जियां और पौष्टिक आहार लेना चाहिए ताकि शरीर को ताकत मिले.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

Does weight increase in monsoon?: बारिश का मौसम आते ही ना सिर्फ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बल्कि मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है.

चावल के पानी को फेंकने से पहले जरा रुक जाइए, चेहरे की झुर्रियां हटाने में ऐसे करें मदद

How do I make my own serum: चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे बनाए घर में सीरम. मिलेंगे कई फायदे.

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

NEET Counselling 2026 में बड़े बदलाव, दिलजीत दोसांझ का नाभि तेल रूटीन और यूरिक एसिड का सच

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

Does weight increase in monsoon?: बारिश का मौसम आते ही ना सिर्फ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बल्कि मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है.

NEET Counselling में बड़े बदलाव से छात्रों को राहत, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड कंट्रोल टिप्स

Sehat Ki Khabar: Sehat Ki Khabar में जानिए NEET Counselling 2026 के नए बदलाव, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण व कंट्रोल करने के तरीके.

डॉक्टर बनने का सपना क्यों बन गया है सबसे मुश्किल सफर? जानिए पूरी कहानी

NEET Exam Explained: NEET Exam की कठिनाई, लाखों छात्रों की प्रतियोगिता, सीमित मेडिकल सीटें और डॉक्टर बनने के संघर्ष की पूरी कहानी जानें Fit Rahe India के इस खास एपिसोड में.

Recent Comments