होमHealth NewsNEET Counselling में बड़े बदलाव से छात्रों को राहत, नाभि पर तेल...

NEET Counselling में बड़े बदलाव से छात्रों को राहत, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड कंट्रोल टिप्स

Sehat Ki Khabar: Sehat Ki Khabar में जानिए NEET Counselling 2026 के नए बदलाव, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण व कंट्रोल करने के तरीके.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. नीट काउंसलिंग में बड़े बदलाव हुए है. जिसका फायदा कई छात्रों को मिलने वाला है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. दिलजीत दोसांझ रोज रात को नाभि पर सरसों या फिर नीम का तेल लगाते हैं. क्या आपको भी अपनाना चाहिए ये तरीका जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. यूरिक एसिड क्या होता है. कैसे कंट्रोल में आता है और कैसे बढ़ता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

नीट काउंसलिंग में हुए बड़े बदलाव

नीट के छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी (MCC) ने नीट यूजी और नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के प्रोसेस को और आसान और ट्रांसपेरंट बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं. इन बदलावों का उद्देश्य काउंसलिंग प्रोसेस को और भी आसान बनाना है. डिजिटल सर्विस को मजबूत करना और बेहतर सपोर्ट देना है. MCC का कहना है कि इस नए बदलावों के सामने आने के बाद काउंसलिंग के दौरान होने वाली टेकनीकल दिक्कतें कम होंगी और छात्रों को सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंटेशन वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सेवाओं का अधिक सहज अनुभव मिलेगा.

दिलजीत दोसांझ क्यों नाभि पर लगाते हैं तेल?

नाभि पर तेल लगाने के फायदे बहुत पुराने हैं. कई लोग इसे अपनाते हैं. दिलजीत भी अपनाते हैं, उनका ऐसा मानना है कि इससे उन्हें फायदा मिलता है. लेकिन साइंटिफिक प्रूफ नहीं है. साथ ही हर किसी को ये नुस्खा सूट करे ये जरूरी नहीं है. कई लोगों को इससे समस्या भी हो सकती है. जैसे नीम का तेल लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी, लालपन, खुजली, जलन हो सकती है. सरसों का तेल लगाने से जलन और कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की समस्या हो सकती है. हालांकि कुछ लोग नाभि को बिना साफ किए ही तेल लगा देते हैं. जिससे गंदगी, पसीना, नमी फंस जाती है. जिससे बैक्टीरिया और फंगस पनपने का कारण बन सकता है.

यूरिक एसिड क्या होता है?

कई लोगों को कहते सुना होगा कि मेरा यूरिक एसिड बढ़ा हुआ आया है. लेकिन क्या कभी सोचा है कि यूरिक एसिड क्या होता है? यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है. इसे और सरल भाषा में कहा जाए तो ये एक गंदगी है. इसे हमारी किडनी फिल्टर करने का काम करती है. पेशाब के रास्ते से निकल जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शरीर में इसकी मात्रा इतनी अधिक हो जाती है कि किडनी इसे पूरा निकाल ही नहीं पाती है. नतीजा यूरिक एसिड जमा होता जाता है.

यह भी पढ़ें: Mayonnaise Healthy or Not: रोज-रोज खाते हैं मेयोनीज? दिल पर पड़ता है गंभीर असर

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

Mayonnaise Healthy or Not: रोज-रोज खाते हैं मेयोनीज? दिल पर पड़ता है गंभीर असर

Mayonnaise Healthy or Not: क्या रोजाना मेयोनीज खाना सुरक्षित है? जानिए मेयोनीज के नुकसान, वजन बढ़ने, हाई BP, दिल की सेहत और पाचन पर इसके असर के बारे में.

क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Night Eating Syndrome: क्या आपकी नींद बार-बार रात में भूख लगने से खुलती है? जानिए Night Eating Syndrome क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

रोजाना पान खाने वाले हो जाएं सावधान! तंबाकू-सुपारी वाला पान बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा

Does Paan Cause Cancer: क्या रोजाना पान खाना सुरक्षित है? जानिए तंबाकू, सुपारी और गुटखा मिले पान से मुंह के कैंसर का खतरा क्यों बढ़ सकता है और कैसे बचें;

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

डॉक्टर बनने का सपना क्यों बन गया है सबसे मुश्किल सफर? जानिए पूरी कहानी

NEET Exam Explained: NEET Exam की कठिनाई, लाखों छात्रों की प्रतियोगिता, सीमित मेडिकल सीटें और डॉक्टर बनने के संघर्ष की पूरी कहानी जानें Fit Rahe India के इस खास एपिसोड में.

Mayonnaise Healthy or Not: रोज-रोज खाते हैं मेयोनीज? दिल पर पड़ता है गंभीर असर

Mayonnaise Healthy or Not: क्या रोजाना मेयोनीज खाना सुरक्षित है? जानिए मेयोनीज के नुकसान, वजन बढ़ने, हाई BP, दिल की सेहत और पाचन पर इसके असर के बारे में.

क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Night Eating Syndrome: क्या आपकी नींद बार-बार रात में भूख लगने से खुलती है? जानिए Night Eating Syndrome क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

रोजाना पान खाने वाले हो जाएं सावधान! तंबाकू-सुपारी वाला पान बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा

Does Paan Cause Cancer: क्या रोजाना पान खाना सुरक्षित है? जानिए तंबाकू, सुपारी और गुटखा मिले पान से मुंह के कैंसर का खतरा क्यों बढ़ सकता है और कैसे बचें;

Recent Comments