होमHealth NewsMayonnaise Healthy or Not: रोज-रोज खाते हैं मेयोनीज? दिल पर पड़ता है...

Mayonnaise Healthy or Not: रोज-रोज खाते हैं मेयोनीज? दिल पर पड़ता है गंभीर असर

Mayonnaise Healthy or Not: क्या रोजाना मेयोनीज खाना सुरक्षित है? जानिए मेयोनीज के नुकसान, वजन बढ़ने, हाई BP, दिल की सेहत और पाचन पर इसके असर के बारे में.

Mayonnaise Healthy or Not: मोमोज हो, बर्गर हो, फ्रेंच-फ्राइज. इन सभी के साथ मेयोनीज खाने का चलन तेजी से बढ़ गया है. ये लोगों की पसंद बनता जा रहा है. क्रीमी और स्वादिष्ट होने के कारण लोग इसके सेवन की मात्रा भूल जाते हैं कि आखिर कितना खाना चाहिए और कितना नहीं.

क्योंकि जानकारी नहीं होती इसलिए कुछ लोग रोजाना इसका सेवन करने लगते हैं. लिहाजा रोजाना इसके सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फैट, कैलोरी, नमक, प्रिजर्वेटिव्स पाए जाते हैं. जो वजन बढ़ाने से लेकर दिल की सेहत तक को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए अगर आपको भी मेयोनीज बहुत पसंद है तो ये जानकारी आपके काम आने वाली है.

क्या होते हैं मेयोनीज खाने के नुकसान?

  1. वजन बढ़ता है

जो लोग रोजाना मेयोनीज खा रहे हैं कहीं न कहीं वजन बढ़ा रहे हैं. क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है. जो मोमो, फ्रेंच-फ्राइज जैसे हाई कैलोरी फूड्स से खाने के बाद मिल जाते हैं. इसलिए इसका सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए. आपको कैलोरी फैट का ध्यान रखना चाहिए. वजन को कंट्रोल रखना चाहिए.

  1. दिल पर असर

जो मेयोनीज बाजार से मिलती है उसमें रिफाइंड ऑयल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है. जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है. लंबे समय तक फैट वाली चीजों का सेवन किया जाए तो इससे दिल पर असर पड़ सकता है.

  1. बीपी की समस्या

जो पैकेट में मेयोनीज आती है वो टेस्ट बढ़ाने के लिए सोडियम की अधिक मात्रा का इस्तेमाल करते हैं. अधिक सोडियम से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है जो बीपी पर असर डालती है.

  1. पाचन संबंधी परेशानियां

वहीं इससे डाइजेशन की समस्या भी हो सकती है. कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं. इसलिए अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा किया तो गैस, पेट भारी होना, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं आपको हो सकती हैं.

खाएं या फिर न खाएं

इतनी परेशानी सुनने के बाद जरूर मन में आया होगा कि इसे खाना ही बंद कर दिया जाए. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. आप लीमिट में इसका सेवन कर सकते हैं. लेकिन हेल्दी ऑप्शन चाहिए तो कम फैट वाली चीजें जैसे दही, घर पर बनी मेयो का ही सेवन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

NEET Counselling में बड़े बदलाव से छात्रों को राहत, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड कंट्रोल टिप्स

Sehat Ki Khabar: Sehat Ki Khabar में जानिए NEET Counselling 2026 के नए बदलाव, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण व कंट्रोल करने के तरीके.

क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Night Eating Syndrome: क्या आपकी नींद बार-बार रात में भूख लगने से खुलती है? जानिए Night Eating Syndrome क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

रोजाना पान खाने वाले हो जाएं सावधान! तंबाकू-सुपारी वाला पान बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा

Does Paan Cause Cancer: क्या रोजाना पान खाना सुरक्षित है? जानिए तंबाकू, सुपारी और गुटखा मिले पान से मुंह के कैंसर का खतरा क्यों बढ़ सकता है और कैसे बचें;

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

NEET Counselling में बड़े बदलाव से छात्रों को राहत, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड कंट्रोल टिप्स

Sehat Ki Khabar: Sehat Ki Khabar में जानिए NEET Counselling 2026 के नए बदलाव, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण व कंट्रोल करने के तरीके.

डॉक्टर बनने का सपना क्यों बन गया है सबसे मुश्किल सफर? जानिए पूरी कहानी

NEET Exam Explained: NEET Exam की कठिनाई, लाखों छात्रों की प्रतियोगिता, सीमित मेडिकल सीटें और डॉक्टर बनने के संघर्ष की पूरी कहानी जानें Fit Rahe India के इस खास एपिसोड में.

क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Night Eating Syndrome: क्या आपकी नींद बार-बार रात में भूख लगने से खुलती है? जानिए Night Eating Syndrome क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

रोजाना पान खाने वाले हो जाएं सावधान! तंबाकू-सुपारी वाला पान बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा

Does Paan Cause Cancer: क्या रोजाना पान खाना सुरक्षित है? जानिए तंबाकू, सुपारी और गुटखा मिले पान से मुंह के कैंसर का खतरा क्यों बढ़ सकता है और कैसे बचें;

Recent Comments