Night Eating Syndrome: कभी-कबार देर रात को बहुत तेज भूख लगती है. अगर कभी-कभी ऐसा हो तो ये बहुत नॉर्मल है. लेकिन कुछ लोग दिन में कम खाते हैं और रात में ज्यादा. अगर ऐसा आपके साथ हर दिन हो रहा है तो इसे इग्नोर बिल्कुल भी न करें और इसे हल्के में न लें. खासतौर पर तब जब आप जागे ही रात में खाना खाने के लिए हैं.
दरअसल नींद अगर खाना खाने के लिए खुल रही है तो समझें कि ये एक बीमारी है. जिसे कहा जाता है नाइट ईटिंग सिंड्रोम. क्या होता है ये. क्या इससे बचा जा सकता है. या फिर अगर आपको ये समस्या है तो आपको क्या करना चाहिए? ऐसा क्या करना चाहिए जिससे ये समस्या न हो.
क्या होता है नाइट ईटिंग सिंड्रोम
पहले जान लेते हैं कि नाइट ईटिंग सिंड्रोम क्या होता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसके कई कारण होते हैं. जैसे अगर ये समस्या कई समय से चली आ रही है. तो इसका कनेक्शन जेनेटिक्स से जुड़ा हो सकता है. कुच मामलों में इसका बड़ा कारण मेंटल स्ट्रेस होता है. जब स्ट्रेस होता है तब आप स्ट्रेस ईटिंग करने लगते हैं. यानी ज्यादा खाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि दिन में भरपेट खाना न मिला तो रात में भूख अधिक लगती है. जिससे खाने की संभावना अधिक होती है.
क्या होता है इसका इलाज
अब जानते हैं कि क्या इसका कोई इलाज है भी या नहीं. तो इसका जवाब है कि रोज रात को भूख लग रही है सोने के बीच में नींद खुल रही है, तो हो सकता है कि आपको नाइट ईटिंग सिंड्रोम है. ऐसे मामले में डॉक्टर को दिखाएं. इलाज के तौर पर डॉक्टर थेरेपी देंगे. कुछ खास थेरेपी से आपका इलाज किया जा सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में एंटीडिप्रेसेंट दवाएं भी दी जाती हैं. कुछ मामलों में डॉक्टर प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन की सलाह भी देते हैं. यह मांसपेशियों को आराम देने, तनाव कम करने और शरीर को सोने के लिए तैयार करने का एक तरीका है.
यह भी पढ़ें: रोजाना पान खाने वाले हो जाएं सावधान! तंबाकू-सुपारी वाला पान बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

