होमHealth Newsरोजाना पान खाने वाले हो जाएं सावधान! तंबाकू-सुपारी वाला पान बढ़ा सकता...

रोजाना पान खाने वाले हो जाएं सावधान! तंबाकू-सुपारी वाला पान बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा

Does Paan Cause Cancer: क्या रोजाना पान खाना सुरक्षित है? जानिए तंबाकू, सुपारी और गुटखा मिले पान से मुंह के कैंसर का खतरा क्यों बढ़ सकता है और कैसे बचें;

Does Paan Cause Cancer: ‘खइके पान बनारस वाला’ पान चबाने के बाद कुछ लोग इस गाने को दोहराते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि बनारस का पान ही काफी स्वाद होता है. कुछ लोगों की दिन का एक हिस्सा है पान, कुछ की बातों का किस्सा है पान. पान के पत्ते चबाना हेल्थ के लिए लाभकारी हो सकते हैं. लेकिन सभी के लिए ऐसा नहीं हो सकता.

दरअसल पान में कुछ ऐसी चीजें मिलाई जाती है. जो कुछ चीजें मिलने पर हानिकारक हो जाता है. दावा है कि ये इतना खतरनाक और हानिकारक हो सकता है कि कैंसर जैसी बीमारी आपको जकड़ ले. इसलिए अगर आप भी रोजाना पान खाते हैं, तो ये जानकारी को ध्यान में रखें. जिससे आप कैंसर जैसी बीमारी से बच सकते हैं.

लाभकारी पत्ता बन जाता जानलेवा

देखिए अगर आप सिर्फ पान का पत्ता चबाते हैं तो ये आपके स्वास्थय को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. लेकिन मुश्किल तब होती है जब इसमें सुपारी, तंबाकू, गुटका, चुना और तंबाकू वाले मसाले मिलते हैं तो ये हेल्थ के लिए हानीकारक बन जाता है. कई रिपोर्ट्स बताती है कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर होता है. उसमें भी अगर सुपारी, गुटका, चुना को मिला दिया जाए तो खतरा और बढ़ जाता है जो अक्सर पान में मिलाया ही जाता है.

पान कैसे डालता है असर

बात पान की हो रही है तो बताते हैं कि पान कैसे असर डालता है, तो पान में तंबाकू जब मिला दिया जाता है ये असर डालना शुरू कर देता है. दरअसल तंबाकू में निकोटीन होता है जो लत जल्दी लगाती है. वहीं चूना भी होता है जो जब मुंह में घुलता है तो अंदर घाव बनाता है. तंबाकू जब सीधे खून में जाकर मिलता है तो ये धीरे-धीरे शरीर में मिक्स होता है और शरीर को खोखला करता है. निकोटीन से दिमाह पर 10 सेकंड्स में असर पड़ता है. डोपामाइन नाम का न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज होता है. जिससे खुशी और सैटिसफैक्शन मिलता है. इसलिए कुछ लोग कहते हैं कि ‘पान खाओ चिंता भगाओ’.

क्योंकि ऐसे पान जब चबाते हैं तो मुंह में घाव बन जाते हैं जो मुंह के अंदर के फाइब्रोसिस को कड़ा कर देते हैं. ये मुंह की हेल्दी सेल्स के सेंटर में मौजूद डीएनए पर अटैक करते हैं. डीएनए कोड यह तय करता है की कौनसी कोशिका को कब बढ़ाना है व कब मारना पर इनके सेवन से इसका कोड काम करना बंद कर देता है जिससे शरीर का नियंत्रण कोशिकाओं पर काम करना बंद कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: रातभर जागकर करते हैं पढ़ाई? भारी पड़ सकती है ये आदत!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Night Eating Syndrome: क्या आपकी नींद बार-बार रात में भूख लगने से खुलती है? जानिए Night Eating Syndrome क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

सिटिंग जॉब से बढ़ रहा है Knee Pain! 30 की उम्र वाले भी परेशान, जानें क्या करें

Knee Pain at 30: कम उम्र में घुटनों का दर्द अब आम समस्या बन रही है. जानिए 30 की उम्र में Knee Pain के कारण, पटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम, लक्षण और इलाज.

रातभर जागकर करते हैं पढ़ाई? भारी पड़ सकती है ये आदत!

Why Late Night Studying Is Bad For Exams: क्या परीक्षा से पहले रातभर जागकर पढ़ना सही है? जानिए Late Night Studying के नुकसान, नींद की कमी से मेमोरी, फोकस और पढ़ाई पर पड़ने वाला असर.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Night Eating Syndrome: क्या आपकी नींद बार-बार रात में भूख लगने से खुलती है? जानिए Night Eating Syndrome क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

सिटिंग जॉब से बढ़ रहा है Knee Pain! 30 की उम्र वाले भी परेशान, जानें क्या करें

Knee Pain at 30: कम उम्र में घुटनों का दर्द अब आम समस्या बन रही है. जानिए 30 की उम्र में Knee Pain के कारण, पटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम, लक्षण और इलाज.

रातभर जागकर करते हैं पढ़ाई? भारी पड़ सकती है ये आदत!

Why Late Night Studying Is Bad For Exams: क्या परीक्षा से पहले रातभर जागकर पढ़ना सही है? जानिए Late Night Studying के नुकसान, नींद की कमी से मेमोरी, फोकस और पढ़ाई पर पड़ने वाला असर.

दिल, दिमाग और शरीर के लिए फायदेमंद काले मुनक्का, डाइट का बनाए हिस्सा

Health Benefits of Black Raisins: ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है. सिर्फ बादाम ही नहीं काले मुनक्कों का सेवन भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है.

Recent Comments