होमHealth Newsरातभर जागकर करते हैं पढ़ाई? भारी पड़ सकती है ये आदत!

रातभर जागकर करते हैं पढ़ाई? भारी पड़ सकती है ये आदत!

Why Late Night Studying Is Bad For Exams: क्या परीक्षा से पहले रातभर जागकर पढ़ना सही है? जानिए Late Night Studying के नुकसान, नींद की कमी से मेमोरी, फोकस और पढ़ाई पर पड़ने वाला असर.

Why Late Night Studying Is Bad For Exams: कुछ बच्चे जब परीक्षा नजदीक आने वाली होती है तो रिवीजन के लिए रात में जागकर पढ़ाई करने लगते हैं. ऐसी सोच कि अगर रात में सोने के समय को कम कर लिया जाए और जागकर अधूरे सिलेबस को पूरा कर लिया जाए तो जल्दी सब याद हो जाएगा. कई लोगों को ये तरीका आसान लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आदत से आपको फायदा नहीं उल्टा नुकसान पहुंच रहा है.

अब ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप रात में पढ़ भी रहे हैं, तो इसका ये बिल्कुल भी मतलब नहीं कि परफॉमेंस अच्छी हो जाएगी. बल्कि इससे नींद नहीं पूरी होती जो मेमोरी लॉस, फोकस में कमी का कारण बन सकती है. कई बार तो ऐसा भी हो सकता है जो जानकारी पहले याद थी. अच्छे से याद थी परीक्षा में उसे याद करने में परेशानी हो सकती है. एक्सपर्ट्स भी मानते है कि ये छात्रों पर उलट असर डाल सकता है.

क्या होता है नुकसान?

जब परीक्षा का समय होता है तो छात्र ऐसा सोचते हैं कि चैप्टर कवर कर लेंगे इसके लिए उन्हें एक्ट्रा टाइम मिल रहा है. इसलिए पूरी रात जागते हैं. हालांकि ये सिर्फ पहली नजर में ऐसा लगता है. लेकिन जब नींद की कमी होने लगती है तो इसका असर माइंड पर अधिक पड़ता है. नींद की कमी से लर्निंग पावर कम हो जाती है. याददाश्त, फोकस और लॉजिकल थिंकिंग अफेक्ट होती है. छात्र पढ़ाई ज्यादा घंटे तक जाग कर तो कर सकते हैं. लेकिन नई जानकारी को समझने और उसे याद रखने की क्षमता कमजोर हो सकती है. इसलिए बेहतर नंदर अगर हासिल करने हैं, तो नींद पूरी कीजिए. जिससे याद रखने में परेशानी न हो.

बहुत जरूरी होती है नींद

आपको बता दें कि हमारे शरीर के लिए नींद बहुत जरूरी होती है. दरअसल जब आप अच्छी नींद लेते हैं, तो दिमाग खुद को रिकवर बेहतर तरीके से कर पाता है. फोकस बेहतर होता है. लेकिन नींद जब पूरी नहीं होती तो हार्मोन का बैलंस बिगड़ जाता है. सेलुलर रिपेयर की प्रक्रिया चलती है. पर्याप्त नींद बेहतर निर्णय लेने, सही तरीके से सोचने और भावनात्मक रूप से स्थिर रहने में भी मदद करती है.

यह भी पढ़ें: जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर से हो रहा था कैंसर! कंपनी देगी 52,000 करोड़ मुआवजा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर से हो रहा था कैंसर! कंपनी देगी 52,000 करोड़ मुआवजा

Johnson & Johnson Baby Powder Case: कंपनी ने बेबी पाउडर से जुड़े 76 हजार कैंसर दावों के निपटारे के लिए ₹52 हजार करोड़ के समझौते का ऐलान किया. जानिए पूरा मामला और कंपनी का पक्ष.

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

दिल, दिमाग और शरीर के लिए फायदेमंद काले मुनक्का, डाइट का बनाए हिस्सा

Health Benefits of Black Raisins: ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है. सिर्फ बादाम ही नहीं काले मुनक्कों का सेवन भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है.

जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर से हो रहा था कैंसर! कंपनी देगी 52,000 करोड़ मुआवजा

Johnson & Johnson Baby Powder Case: कंपनी ने बेबी पाउडर से जुड़े 76 हजार कैंसर दावों के निपटारे के लिए ₹52 हजार करोड़ के समझौते का ऐलान किया. जानिए पूरा मामला और कंपनी का पक्ष.

चावल के पानी को फेंकने से पहले जरा रुक जाइए, चेहरे की झुर्रियां हटाने में ऐसे करें मदद

How do I make my own serum: चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे बनाए घर में सीरम. मिलेंगे कई फायदे.

हर घर में क्यों होना चाहिए ORS? सेहत को मिलते हैं कई फायदे

World ORS Day 2026: पर जानिए ORS क्यों है हर घर की जरूरत. डायरिया, डिहाइड्रेशन, बच्चों की सुरक्षा, WHO की सलाह और ORS के फायदे विस्तार से.

Recent Comments