Health Benefits of Black Raisins: ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. वहीं ड्राई फ्रूट्स का नाम आते ही हमारे दिमाग में सिर्फ बादाम का नामा आता है कि, बादाम का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाएगा. शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदा पहुंचाएगा. लेकिन ड्राई फ्रूट्स में सिर्फ बादाम ही नहीं काले मुनक्कों का सेवन भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है.
काले मुनक्का पोषक तत्वों का खजाना है. ये शरीर, दिल और दिमाग के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. अगर आप लगातार 30 दिनों तक मुनक्कों का सेवन करते हैं तो बेजान शरीर में जान आ सकती है. इसलिए अगर आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो बिना देरी के इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
दिल, दिमाग और शरीर के लिए फायदेमंद काले मुनक्का
दिल के लिए फायदे
मुनक्का में पोटैशियम, सोडियम पाया जाता है. ऐसे में ये शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स देने का काम करता है. जिन लोगों का बीपी हाई रहता है. अगर वह इनका सेवन करते हैं तो हाई बीपी कंट्रोल रहता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं. वहीं इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में कुछ मदद कर सकता है. गौरतलब है कि स्ट्रेस कम होने और कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने से दिल की सेहत बनी रहती है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मुनक्का का सेवन ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है.
दिमाग के लिए फायदे
काले मुनक्का में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो दिमाग की कोशिकाओं को फायाद पहुंचाते हैं. वहीं ये एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. बता दें कि अगर शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है तो दिमाग में सूजन जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए इसका सेवन दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है.
शरीर के लिए फायदे
मुनक्का का सेवन ना सिर्फ दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं. बल्कि इसमें मौजूद फाइबर- पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या में रहात पहुंचाने का काम करता है. आयरन- शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व कमजोरी और कम ऊर्जा महसूस होने पर डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.
काले मुनक्का कैसे खाएं?
- 5–10 काले मुनक्का रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन करें.
- इन्हें दूध, ओट्स या अन्य हेल्दी डाइट के साथ भी शामिल किया जा सकता है.
किन-किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन
- मुनक्का में नेचुरल शुगर पाई जाती है. इसिलए डायबिटीज के मरीज इनका सेवन डॉक्टर की सलाह के करें.
- वजन कम करने वाले लोगों को भी इसके सेवन का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा भी पाई जाती है, जो वजन कम करने की बजाए बढ़ा सकती है.
- इसके अलाव जो लोग किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, वह भी इसके सेवन का ध्यान रखें. क्योंकि इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है. किडनी के मरीज पोटैशियम जैसे मिनरल्स कंट्रोल करने में परेशानी हो सकती है.
बता दें कि काले मुनक्का सूखे अंगूर होते हैं, जिनमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर पाई जाती है. लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
यह भी पढे़ं: ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार
FAQs
सवाल: काले मुनक्का क्या होते हैं?
जवाब: काले मुनक्का सूखे काले अंगूर होते हैं, जिनमें फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.
सवाल: काले मुनक्का खाने के क्या फायदे हैं?
जवाब: यह पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
सवाल: काले मुनक्का कैसे खाएं?
जवाब: इन्हें रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में खाया जा सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

