World ORS Day 2026: हर साल 29 जुलाई को World ORS Day मनाया जाता है. गर्मियों के मौसम में डायरिया जैसी समस्याएं बढ़ जाती है. क्योंकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. नतीजा कमजोरी, चक्कर, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए काम आता है ORS
अस्पताल भी जब पहुंचते हैं तो डॉक्टर पहला सवाल करते हैं कि ORS पिया था क्या? हालांकि लोग ORS की जगह नमक-चीनी का घोल बनाकर ही मरीज को दे देते हैं. जिससे कि उन्हें आराम मिल जाए. लेकिन हर घर में ओआरएस जरूरी होना जरूरी होता है. क्यों आइए जानते हैं.
इतने प्रतिशत बच्चों की मौत हुई कम
ORS एक लाइफ सेविंग घोल होता है. जो हर घर में होना ही चाहिए, इसपर WHO की रिपोर्ट बताती है कि ORS के सेवन से दुनियाभर में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की दस्त से होने वाली मौत 93 प्रतिशत कम हो गई. ORS को कहा जाता है ORAL Rehydration Solution. इसे WHO और UNICEF ने इसे मिलकर बनाया था. ORS में 4 चीजों को शामिल किया जाता है. जैसे सोडियम, पोटैशियम, सिट्रेट और ग्लूकोज जैसी
हर घर में ORS होना क्यों जरूरी है?
- डायरियाः अगर किसी व्यक्ति को डायरिया की समस्या हो तो उल्टी या दस्त से शरीर गिर जाता है. ऐसे में काम आता है ORS इसका घोल पिया जाए तो शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और डिहाइड्रेशन का खतरा टल जाता है.
- पानी की कमीः फिर आती है पानी की कमी की समस्या. दरअसल छोटे बच्चों में दस्त होने से पानी की कमी होने लगती है और बहुत तेजी से होती है. डॉक्टर्स कहते हैं अगर बच्चे को दस्त लगे तो उसे ओआरएस देना शुरू कर देना चाहिए.
- सस्ता और असरदारः ORS का पैकेट किसी भी मेडिकल स्टोर से 5 से 20 रुपये में मिल सकता है.
- इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंसः जब कड़ी धूप हो तो काम करने में समस्या होती है. पसीना निकलने पर ओआरएस पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस रहता है.
यह भी पढ़ें: खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

