Johnson & Johnson Baby Powder Case: अमेरिकी हेल्थ केयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन जेएंडजे ने पिछले कई सालों से चल रही कानूनी लड़ाई को अब नया मोड़ दे दिया है. कंपनी ने घोषणा की किवो अपने बेबी पाउडर और अन्य टैल्क प्रोडक्ट्स को लेकर चल रहे हजारों मुकदमों का निपटान करेगा. इसके लिए कंपनी 5.5 अरब डॉलर यानी करीब 52 हजार करोड़ रुपये की कीमत का भुगतान भी करेगी.
दरअसल कंपनी पर आरोप है कि उनके टैल्कम पाउडर प्रोडक्ट्स से कैंसर होता है. लेकिन कंपनी ने इन आरोपों को निराधार बताया. इस आरोप को स्वीकार नहीं किया. हालांकि इस विवाद से कंपनी ने बाहर निकलने का रास्ता निकाला है वो रास्ता है समझौते का.
महिलाओं ने लगाे थे आरोप
पूरे मामले को जान लेते हैं. दरअसल जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के खिलाफ कई सालों से महिलाओं ने मुकदमें दायर किए थे. जिनमें कंपनी पर ये आरोप था कि उनके बेबी पाउडर और अन्य टैल्क पाउडर का इस्तेमाल करने से उन्हें ओवेरियन कैंसर हुआ है. इन्हीं मुकदमों का जवाब कंपनी ने सोमवार को सालों बाद जाकर दिया है. कंपनी का दावा है कि करीब 76 हजार दावे उनपर किए गए हैं. इन क्लेम को वो कवर करेगा. कंपनी के मुताबिक, यह उसके खिलाफ बचे हुए लगभग सभी टैल्क से जुड़े मुकदमों का निपटारा कर देगा.
तो क्या कंपनी ने मान ली अपनी गलती?
इस सवाल का जवाब है नहीं कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की. जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी लगातार यही कह रही है कि उनसे प्रोडक्ट्स सेफ हैं और किसी भी तरह का उनमें एस्बेस्टस नहीं है. एस्बेस्टस एक प्राकृतिक खनिज है, जो बहुत बारीक रेशों से बना होता है. यह गर्मी, आग और रसायनों को सहन करने की क्षमता रखता है, इसलिए पहले इसका इस्तेमाल कई उत्पादों में किया जाता था.
अगर कंपनी सालों से इन दावों को नकारते हुए आ रही है तो फिर क्यों सेटलमेंट का रास्ता अपनाया जा रहा है? इसपर भी कंपनी का जवाब आया है. कंपनी का कहना है कि ऐसा नहीं है कि वो समझौता इसलिए कर रही हैं कि इन दावों में दम है. ये सेटलमेंट इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सालों से चल रहे मुकदमेबाजी से कंपनी छुटकारा पाना चाहती है. कंपनी का कहना है कि इन्हीं मुकदमों के कारण काफी पैसा खर्च हो रहा है.
यह भी पढ़ें: NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

