How do I make my own serum: चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अगर आप अलसी और चावल से होममेड सीरम का इस्तेमाल करते हैं तो ये उपाय काफी असरदार होगा. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि अलसी और चावल का सीरम कैसे बनाया जाता है? वहीं जानेंगे कि सीरम का इस्तेमाल कैसे करना है?
दरअसल बाजार में कई तरह के सीरम पाए जाते हैं. लेकिन अगर आप सीरम को घर में तैयार करते हैं तो ये बिना केमिकल वाला होगा, जो चेहरे पर कई गुना फायदा पहुंचाने का काम करेगा. गौरतलब है कई लोग मार्किट में मिलने वाले ना सिर्फ सीरम का इस्तेमाल करते हैं बल्कि एंटी-एजिंग क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल होने की आंशका हो सकती है. इसलिए आप घर में बिना केमिकल वाला प्रोडक्ट आसानी से तैयार कर सकते हैं.
सीरम क्या होता है?
फेस सीरम त्वचा की देखभाल (स्किन केयर) के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक हल्का और पतला तरल उत्पाद है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एसिड जैसे सक्रिय तत्व (एक्टिव इंग्रेडिएंट्स) बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। यह त्वचा की गहराई में जाकर दाग-धब्बों, रूखेपन और उम्र के असर जैसी खास समस्याओं को ठीक करता है.
घर पर ऐसे बनाएं सीरम
घर पर सीरम बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री जुटानी होगी. जैसे, चावल, अलसी, 1–2 बूंद विटामिन E ऑयल चाहें तो एलोवेरा जेल भी ले सकते हैं. सीरम बनाने के लिए चावल को पहले ही 1 से आधा घंटा पानी में भिगोकर रखें. वहीं एक पैन में थोड़ा पानी लें उसमें अलसी के बीज डालें, जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें. हल्का ठंडा होने पर मलमल के कपड़े या महीन छलनी से छान लें.
जब अलसी के बीजों का पानी ठंडा हो जाए तो इसमें चावल का पानी अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई ऑयल डालें मिश्रण को अच्छे से हिलाकर मिक्स कर लें. आप चाहें तो इसे किसी एयरटाइट बर्तन में भरकर स्टोर कर सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें?
घर पर तैयार किया हुआ फेस सीरम इस्तेमाल करने के लिए पहले आप फेसवॉश से चेहार साफ कर लें. इसके बाद कुछ बूंदें सीरम लगाएं. हल्के-हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे और गर्दन तक लगाएं. आप चाहें तो बाद में साफ पानी से चेहरा धो सकते हैं. वहीं रात के समय इसका इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. रातभर चेहेरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर साफ पानी से धो लें. इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से घर झुर्रियां दूर होंगी और चेहरा चमक जाएगा. सीरम इस्तेमाल करने के बाद मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं.
कितने दिन तक सुरक्षित रहता है?
चूंकि इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए इसे फ्रिज में 3–5 दिन से ज्यादा न रखें. रंग, गंध या बनावट बदल जाए तो इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें: मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें
FAQs
सवाल: क्या चावल का पानी चेहरे के लिए फायदेमंद होता है?
जवाब: चावल के पानी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, झुर्रियां पूरी तरह हटाने का दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है.
सवाल: चेहरे पर चावल का पानी कैसे लगाएं?
जवाब: चावल के पानी को कॉटन या स्प्रे बोतल की मदद से साफ चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धोकर मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं.
सवाल: क्या चावल का पानी हर किसी की त्वचा के लिए सुरक्षित है?
जवाब: ज्यादातर लोगों को यह नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन संवेदनशील त्वचा वालों को इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. जलन या लालपन होने पर इसे बंद कर दें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

