Knee Pain at 30: कुछ लोग अपनी 30 साल की उम्र में ही कई तरह के दर्द का सामना करते हैं. इनमें आम है घुटनों का दर्द. अक्सर ये दर्द बुजुर्गों की समस्या माना जाता है. ऐसा है भी बढ़ती उम्र के साथ ही ऐसी समस्याएं होती हैं. जिसमें घुटनों का दर्द शामिल है. हालांकि इसका इलाज क्या है, इसका कारण क्या है आपको जरूर पता होना चाहिए.
कुछ लोग सोचते हैं कि नॉर्मल है थकान के कारण या वीकनेस के कारण ऐसा हो रहा है. किसी भी बीमारी से पहले हमारा शरीर संकेत जरूर देता है. इसलिए अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इसे सीरियसली लें. आइए डिटेल में कारणों की जानकारी जानते हैं.
क्या है कम उम्र में घुटनों में दर्द का कारण?
कम उम्र में घुटनों का दर्द होने के पीछे एक्पर्ट्स मानते हैं कि जो युवा लगातार कई घंटों तक बैठकर यानी सिटिंग जॉब करते हैं. उनमें ऐस समस्या होती है. दरअसल लगातार घुटनों को मोड़कर बैठना पड़ता है. जिससे कि आगे वाले हिस्से पर प्रेशर पड़ता है. मेडिकल टर्म इसे कहती है पटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम कहती है. ये कंडिशन में घुटनों की पटेला के पीछे मौजूद कार्टिलेज पर प्रेशर पड़ता है. इसलिए जब लंबे समय तक बैठते हैं और अचानक खड़े हो जाते हैं तो अकड़न महसूस होती है.
क्या है इसका इलाज?
इलाज पर डॉक्टर्स कहते हैं कि वो ये देखते हैं कि व्यक्ति के पैरों का अलाइनमेंट कैसा है. नॉर्मल है या फिर नहीं. अगर फ्लैट फुट जैसी समस्या है तो एक्सपर्ट्स को दिखाने की सलाह दी जाती है. देखा जाता है कि कहीं हड्डियों या जोड़ में कोई गड़बड़ी तो नहीं आ रही. क्योंकि कुछ मरीजों को फिजियोथेरेपी या मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज बताई जाती है. उन्हें उसी से आराम मिल जाता है. लेकिन इसके बाद भी आराम न मिले तो एक्स-रे, एमआरआई या फिर दूसरी जांच करवाई जाती है.
इन लक्षणों की करें पहचान
अगर आपको जानना है कि कहीं आप तो इस समस्या का शिकार नहीं तो कुछ लक्षणों को आपको पहचानना चाहिए जैसे सीढ़िया चढ़ते और उतरते समय देखें कहीं दर्द तो नहीं होता है. लंबे समय तक बैठ जाए तो घुटनों को उठने के लिए जकड़न तो महसूस नहीं होती. घुटनों के आगे या फिर पीछे तो दर्द नहीं होता है. अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर से सलाह लें और समय रहते ही इलाज करवा लें. लापरवाही न करें.
यह भी पढ़ें: रातभर जागकर करते हैं पढ़ाई? भारी पड़ सकती है ये आदत!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

