NEET Exam Explained: लाखों छात्र हर साल नीट की परीक्षा देते हैं. मेडिकल सीटों की संख्या काफी सीमित होती है. यही कारण है कि कुछ ही छात्र सिलेक्ट हो पाते हैं. भारत की सबसे मुश्किल एग्जाम में है नीट एग्जाम. बड़े सिलेबस, कड़ी प्रतियोगिता, अच्छे स्कोर का दबाव और मेडिकल कॉलेज में सीमित सीटें छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं. इसके अलावा पेपर लीक जैसे विवादों ने परीक्षा की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए हैं. Fit Rahe India के इस एपिसोड में जानिए NEET की असली चुनौतियां, डॉक्टर बनने का संघर्ष और छात्रों की परेशानियों की पूरी कहानी.

