होमPodcastHeart Attack अचानक नहीं आता, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में बड़ा...

Heart Attack अचानक नहीं आता, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में बड़ा अंतर- डॉक्टर

Heart Care Tips: हार्ट स्पेशलिस्ट Dr. Ashok Seth ने दिल की बीमारियों से बचाव और सही समय पर पहचान को लेकर कुछ जरूरी जानकारी बताई हैं. उन्होंने बताया कि आज के समय में Heart Attack और Cardiac Arrest तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सही जानकारी और समय पर कार्रवाई से कई जिंदगियां बचाई जा […]

Heart Care Tips: हार्ट स्पेशलिस्ट Dr. Ashok Seth ने दिल की बीमारियों से बचाव और सही समय पर पहचान को लेकर कुछ जरूरी जानकारी बताई हैं. उन्होंने बताया कि आज के समय में Heart Attack और Cardiac Arrest तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सही जानकारी और समय पर कार्रवाई से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.

हार्ट अटैक अचानक नहीं आता- डॉक्टर

डॉ. सेठ के अनुसार, हार्ट अटैक अचानक नहीं होता, बल्कि शरीर पहले से चेतावनी देता है. छाती में दबाव या दर्द, बाएं हाथ, गर्दन या जबड़े में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना जैसे लक्षण इसके संकेत हो सकते हैं. कई बार लोग इसे गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है. यदि दर्द लगातार बना रहे और आराम से ठीक न हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर

डॉक्टर ने हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच अंतर भी बताया है. हार्ट अटैक में दिल की नसों में ब्लॉकेज होता है, जबकि कार्डियक अरेस्ट में दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है. कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तुरंत CPR और AED (शॉक देने वाली मशीन) का उपयोग जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है. समय पर सीपीआर देने से मरीज के बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज दिल के दुश्मन

डॉ. सेठ ने यह भी बताया कि उच्च रक्तचाप और डायबिटीज दिल के सबसे बड़े दुश्मन हैं. Hypertension और Diabetes को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है. सामान्य ब्लड प्रेशर लगभग 120/80 mmHg माना जाता है, जबकि कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित होना चाहिए-LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम और HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) अधिक होना चाहिए. हार्ट अटैक की स्थिति में क्या करें जानने के लिए देखें पूरा पोडकास्ट.

यह भी देखें: Gym में Muscles बनाते-बनाते खत्म हो सकती है मर्दानगी!- Dr. Atul Agrawal


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments