Liver Damage Signs: आज के समय में लोग सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं. वहीं सोशल मीडिया एक ऐसा माध्याम बन गया है जिसकी मदद से सेहत की जरूरी जानकारियां साझा की जा रही है. हाल ही में डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से लिवर से जुड़ी जरूरी जानकारिया साझा की है.
डॉक्टर ने बताया कि आप अपने लिवर को कैसे जांच सकते हैं कि वह खरा है या फिर नहीं? दरअसल लिवर खराब होने पर शरीर कुछ खास प्रकार के संकेतों के बारे में बताता है. अगर आपका लिवर खराब है तो शरीर द्वारा दिए जा रहे इन संकेतों को नजरअंदाज करना भारी हो सकता है. समय रहते इन लक्षणों को पहचान कर आप अपने लिवर को बचा सकते हैं. इसलिए ये खबर आपके लिए जरूरी हो जाती है.
लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण | Liver Damage Signs
हर समय थकान होना
डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपका लिवर खराब है तो आपको हर समय थकान की शिकायत रह सकती है. इसलिए शरीर के इस संकेत को नजरअंदाज ना करें. थकान महसूस होना क्रोनिक लिवर डिजीज का लक्षण माना जाता है. क्योंकि लिवर खराब होने पर लिवर सही से खाना पचा नहीं पाता ऐसे में शरीर में पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं बन पाती और शरीर में थकान होने लगती है.
बार-बार उल्टी आना, भूख कम लगना
हमारे लिवर में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो खाने को पचाने का काम करते हैं. अगर लिवर खराब होने लगता है तो ये एंजाइम कमजोर हो जाते हैं. और खाने को पचने में दिक्कत होती है. ऐसे में बार-बार जी मिचलाना, उल्टी आना और भूख कम लगने जैसे लक्षण दिख सकते हैं.
आंखों और स्किन का पीला पड़ना
अगर आपका लिवर खराब हो रहा है तो आपके शरीर पीला पड़ने लगता है. ये लिवर में बिलीरूबिन बढ़ने का संकेत है. ऐसे में आपके आंखों का सफेद होना या स्किन में पीलापन नजर आने जैसे संकेत दिखाई देते हैं. बता दें कि ये बिलीरूबिन हमारे शरीर से मल के माध्यम से बाहर निकल जाता है लेकिन अगर ये बाहर नहीं निकल पाता तो शरीर में बढ़ने पर शरीर को पीला रंग देता है.
सामान्य चोट पर निशान पड़ जाना और खून बहना
डॉक्टर के अनुसार हमारा लिवर में जैसे जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं जो खून को जमाने में मदद करते हैं. वहीं अगर लिवर कमजोर पड़ जाता है तो ये प्रोटीन सही ढंग से बन नहीं पाते. ऐसे में सामान्य चोट लगने पर खून बहना लगता है और सामान्य चोट पर निशान पड़ने लगते हैं. कुछ मामलों में मसूड़ों या नाक से खून आ सकता है और कुछ मामलों में मल का रंग काला भी हो सकता है.
पैरों या पेट में सूजन आना
लिवर के खराब होने पर पैरों पर सूजन आने लगती है. यानि शरीर में तरल पदार्थ जमने लगते हैं. ऐसे में गुरूत्वाकर्षण बल के कारण शरीर का तरल पदार्थ पैरों की तरफ आने लगता है जिससे पैरों, टखनों और पेट में सूजन बढ़ने लगती है. अगर किसी को इस तरह के लक्षण दिखाई देते है तो अलर्ट हो जाने की जरूरत है. पेट में अत्यधिक पानी भरने की स्थिति को एसाइटिस (Ascites) कहा जाता है, जो लिवर की उन्नत बीमारी का संकेत हो सकती है.
यह भी पढ़ें: भारत में सस्ती हो सकती हैं मेडिकल डिवाइस और दवाएं, जानिए मरीजों को कैसे होगा फायदा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

