होमHealth Newsहवा, खाने और पानी में घुल रहा कैंसर! युवाओं को बना रहा...

हवा, खाने और पानी में घुल रहा कैंसर! युवाओं को बना रहा शिकार… स्टडी रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले कारण

Rising Colon Cancer In Young Adults: दुनियाभर में कैंसर काफी तेजी से फैलता जा रहा है. जो काफी चिंताजनक है. हालांकि कैंसर के बढ़ते हुए मामलों पर स्टडी रिपोर्ट सामने आई. इस रिपोर्ट में कोलन कैंसर को लेकर खास चिंता जताई जा रही है. कोलन कैंसर आंत से जुड़ा एक बड़ा कैंसर होता है. नई […]

Rising Colon Cancer In Young Adults: दुनियाभर में कैंसर काफी तेजी से फैलता जा रहा है. जो काफी चिंताजनक है. हालांकि कैंसर के बढ़ते हुए मामलों पर स्टडी रिपोर्ट सामने आई. इस रिपोर्ट में कोलन कैंसर को लेकर खास चिंता जताई जा रही है.

कोलन कैंसर आंत से जुड़ा एक बड़ा कैंसर होता है. नई स्टडी रिपोर्ट के अनुसार ये युवाओं को सबसे अधिक अपनी चपेट में ले रहा है. हालांकि कई मॉर्डन टेक्नॉलोजी से कैंसर के मामलों में राहत पाई है. यानी कैंसर के मामलों में गिरावट तो देखी गई है.

स्वस्थ दिखते हैं, फिर भी हो सकता खतरा!

कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि हम तो काफी फिट हैं, हमें ये परेशानी नहीं हो सकती है. हालांकि अब ऐसा पैटर्न देखा जा रहा है कि जो लोग बाहर से दिखने में काफी फिट हैं, उनमें भी कई बार ये बीमारी पाई जा रही है. लेकिन स्टडी रिपोर्ट के अनुसार कोलन कैंसर युवाओं में अधिक बढ़ता जा रहा है.

कैसे पहचानें? क्या होते हैं लक्षण? | What Are Symptoms of Colon Cancer

इस कैंसर के लक्षण काफी नॉर्मल होत हैं. जैसे पेट में दर्द, मल यानी पॉटी में खून आना, लंबे समय तक पेट से जुड़ी समस्या से परेशानी आपको हो सकती है. क्योंकि ये काफी नॉर्मल है. किसी गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं है इसलिए कुछ लोग इसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम समझकर इग्नोर कर देते हैं. हालांकि कई डॉक्टर ऐसी सलाह देते हैं कि अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दें तो आपको इसकी जांच करवानी चाहिए.

कैसे अचानक बढ़ गए केस?

सवाल आता है कि आखिर आखिर अचानक से कैसे युवाओं में इसके केस ज्यादा देखे जा रहे हैं. इसके पीछे के कारण पर फिलहाल जांच जारी है. लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माइक्रोप्लास्टिक की अधिक मात्रा इस बीमारी का कारण हो सकती है.

हालांकि सिर्फ यही नहीं कई डॉक्टर्स का ऐसा माना है कि बढ़ती हुई उम्र, रेड और प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन, शरीर में फाइबर की कमी, सूजन से जुड़ी आंतों की बीमारियां, मोटापा, फिजिकल एक्टीविटी में कमी आना या फिर परिवार में किसी का भी पुराना पहले कैंसर के साथ केस रहा हो. ये कारण भी कोलन कैंसर के हो सकते हैं.

क्या है माइक्रोप्लास्टिक का खेल

समझते हैं कि आखिर कैसे माइक्रोप्लास्टिक से हमारे शरीर में कैंसर पैदा हो सकता है. तो यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के रिसर्चर ने एक एनालिसिस किया. जिसमें उन्होंने बताया कि माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर पर गंभीर असर डाल सकते हैं.

आपको बता दें कि रिसर्चर के अनुसार ये माइक्रो यानी छोटे प्लास्टिक के कण कोलन कैंसर ही नहीं फेफड़ों से जुड़ी बीारियों यहां तक की फर्टीलिटी पर भी बुरा असर डाल सकते हैं. चौंकाने वाली बात ये कि ऐसे माइक्रोप्लास्टिक का सेवन हम डिरेक्टली नहीं कर रहे. ये आपके एनवायरमेंट में मौजूद हवा, पानी, समुद्र तट, मिट्टी या फिर खाने तक में मिल जाएंगे. क्योंकि इनका आकार काफी छोटा होता है, तो इसके कण शरीर के अंदर आसानी से पहुंच सकते हैं इसी के साथ कई अंगों में जमा हो सतते हैं.

यह भी पढ़ें: दिमाग की मरम्मत करती है नींद… Sleep Cycle घटाती जा रही Youth, डॉक्टरों ने जताई चिंता

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments