होमExplainersदिमाग की मरम्मत करती है नींद… Sleep Cycle घटाती जा रही Youth,...

दिमाग की मरम्मत करती है नींद… Sleep Cycle घटाती जा रही Youth, डॉक्टरों ने जताई चिंता

Kam Sone Ke Nuksan: जब दिनभर की थकान हो तो शरीर सिर्फ रिलैक्सेशन चाहता है. ऐसा लगता है कि सिर्फ बिस्तर मिले और तन कर सो जाएं. पर कितना? कितना सोना चाहिए. बड़े बुजुर्गों से आपने ये कहते सुना होगा कि सिर्फ 6 घंटे की नींद काफी होती है. लेकिन क्या सच में ऐसा है? […]

Kam Sone Ke Nuksan: जब दिनभर की थकान हो तो शरीर सिर्फ रिलैक्सेशन चाहता है. ऐसा लगता है कि सिर्फ बिस्तर मिले और तन कर सो जाएं. पर कितना? कितना सोना चाहिए. बड़े बुजुर्गों से आपने ये कहते सुना होगा कि सिर्फ 6 घंटे की नींद काफी होती है. लेकिन क्या सच में ऐसा है? क्या सिर्फ 6 घंटे में हमारा माइंड रीसेट हो सकता है?

क्योंकि नींद हमारे लिए एक रीसेट बटन की तरह काम करती है. आप सोएंगे आपके माइंड को रिलैक्स मिलेगा और अगले दिन के लिए काम करने की एनर्जी आपको मिल पाएगी. दिनभर काम की थकान के बाद नींद हमारे खराब सेल्स को ठीक करने का काम करती है. ताकी आप अगले दिन अच्छे से काम कर सके.

लेकिन बड़े बुजुर्गों ने कहा कि 6 घंटे की नींद काफी होती है, तो कुछ लोग सिर्फ 6 घंटे के ही टाइम रूटीन को फॉलो करते हैं. ऐसे में ये रूटीन कितना सही है. सही है भी या नहीं, इसपर सोशल मीडिया पर हैदराबाद से एक डॉक्टर ने चिंता जाहिर की. पोस्ट तेजी से वायरल भी हो रहा है. डॉक्टर ने क्या कहा आइए जान लेते हैं.

रोजाना कम नींद लेने से क्या होता है

जो लोग सोचते हैं कि 6 घंटे या फिर उससे कम नींद लेकर भी वो काफी एक्टिव हैं. अपना सारा काम कर पा रहे हैं. किसी भी दिक्कत का उन्हें सामना नहीं करना पड़ रहा. इसी रूटीन पर डॉक्टर ने पोस्ट किया. हैदराबाद से डॉक्टर सुधीर कुमार सोशल मीडिया पर बताते हैं, अगर कोई भी व्यक्ति एक हफ्ते में रात में सिर्फ 6 घंटे ही सोते हैं, इससे उस व्यक्ति के दिमाग पर काफी असर पड़ता है.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

डॉक्टर सुधीर ने पोस्ट करते हुए बताया कि भले ही आप 6 घंटे सो रहे हैं और खुद को फिट या फिर ठीक महसूस कर रहे हैं. लेकिन ये काफी बड़ी समस्या है. उन्होंने बताया कि कई स्टडी रिपोर्ट्स में ऐसा देखा गया है कि जो लोग 2 हफ्तों तक रोजाना 6 घंटे ही सोए उनके सोचने और समझने की क्षमता वैसे ही हो गई जैसे वे 24 से 48 घंटे तक जागे हुए हों. अब आप समझ सकते हैं कि ये कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

डॉक्टर ने बताया कि सबसे खतरनाक बात है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वो बिल्कुल नॉर्मल रूटीन को फॉलो कर रहे हैं और उसी तरह से अपने काम को आसानी से कर पा रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर नींद की कमी हो तो आप एक नशे में है ऐसा महसूस नहीं होगा लेकिन आपमें बेवजह आत्मविश्वास आएगा. अब जान लेते हैं कि अगर आप कम नींद लेते हैं तो क्या असर आपको पड़ सकता है.

    • फोकस में कमी

    जाहिर है की रात भर सोए नहीं तो हम अगले दिन अपने काम को नहीं कर पाएंगे. इसी तरह अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आपके फोकस में कमी आना शुरू होगी. आपको ऐसा लगेगा कि फोकस कर पाना आपके लिे मुश्किल हो पा रहा है. कई छोटी-छोटी गलतियां बढ़ने लगेंगी. फोकस कम होता जाेगा. ज्यादा समय तक ऐसा रहा तो ये आगे चलकर यादाश्त में कमी, सीखने की क्षमता और काम की प्रोडक्टिवीटी पर असर डालती है.

    • धीमे हो जाएगा रिएक्शन टाइम

      रोजाना 2 हफ्तों तक सिर्फ 6 घंटे की नींद लेने से आप रिएक्ट स्लो करना शुरू कर देंगे. यानी ये एक ऐसी स्थिती होगी जैसे कोई व्यक्ति 24-48 घंटे जागा हुआ हो. आगे चलकर यादाश्त, डिसीजन लेने की पावर कम होती जाती है. आपको लगेगा ये नॉर्मल है लेकिन आप इसे पहचान भी नहीं पाएंगे ये उतना खतरनाक है.

      • काम पर असर, मेमोराइज करने में दिक्कत

      अपने नींद के टाइम स्पैन को आप प्रभावित कर रहे हैं. इसका साफ कारण है काम, लेकिन जिस काम के लिए आप टाइम स्पैन को कम कर रहे हैं. उसी के काण आपकी वर्किंग मेमोरी कम हो जाएगी. आपके लिए नई चीजें भी सीख पाना काफी मुश्किल हो सकता है. याद की गई कई बाते स्टेबल नहीं रह पातीं.

      क्या कहते हैं डॉक्टर

      अब ऐसे मामलों को लेकर डॉक्टर का कहना है कि आपको भले ही अभी वीकनेस महसूस न हो रही है. लेकिन इस चीज का प्रेशर आपका माइंड यानी दीमाग झेल रहा है. क्योंकि कुछ लोगों को लग रहा है कि वो ऐसा करकर कुछ प्रोडक्टिव कर पा रहे हैं, तो वो गलत हैं. इससे आपके माइंड पर काफी असर पड़ता है. अक्सर डॉक्टर द्वारा भी यंग लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है. इससे सिर्फ रेस्ट नहीं बल्कि आपके माइंड को ठीक तरह से काम करने में भी काफी मदद मिलती है, इसलिए डॉक्टर का कहना है कि नींद सिर्फ आपके लिए ऑप्शन नहीं ये हर दिन आपके माइंड की मरम्मत का काम करती है.

      यह भी पढ़ें: सूजा हुआ चेहरा लेकर घूम रही Youth! युवाओं में बढ़ता जा रहा कोर्टिसोल फेस का खतरा, क्या है कारण?

      (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

      author avatar
      sarthak arora Senior Sub Editor
      अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
      sarthak arora
      sarthak arora
      अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
      RELATED ARTICLES

      Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

      Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

      World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

      World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

      सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

      Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

      कोई जवाब दें

      कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
      कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

      Most Popular

      जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

      Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

      बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

      Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

      खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

      Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

      घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

      Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

      Recent Comments