होमHealth Newsसूजा हुआ चेहरा लेकर घूम रही Youth! युवाओं में बढ़ता जा रहा...

सूजा हुआ चेहरा लेकर घूम रही Youth! युवाओं में बढ़ता जा रहा कोर्टिसोल फेस का खतरा, क्या है कारण?

Cortisol Face: बिजी लाइफ, भागदौड़ भरा लाइफस्टाइल. लोगों की हेल्थ पर काफी इंपैक्ट डाल रहा है. खासतौर पर Gen Z को ये ज्यादा प्रभावित कर रही है.

Cortisol Face: बिजी लाइफ, भागदौड़ भरा लाइफस्टाइल. लोगों की हेल्थ पर काफी इंपैक्ट डाल रहा है. खासतौर पर Gen Z को ये ज्यादा प्रभावित कर रही है. कारण साफ है खराब लाइफस्टाइल. जैसे मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, नींद न पूरी हो पाना, जंक फूड्स का ज्यादा सेवन. शरीर में सूजन बढ़ना या फिर हार्मोन बैलेंस जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है.

हालांकि यही सब कारण नहीं कई बार स्ट्रेस जैसे पढ़ाई का प्रेशर, मन को शांत न रहने देना भी इन सभी चीजों को बिगाड़ने का रीजन बनता जाता है. क्या आप जानते हैं कि अगर दिमाग हर समय तनाव में रहे तो कोर्टिसोल लेवल बढ़ाता है. इससे स्किन की हेल्थ खराब होने लगती है. आप इसे कोर्टिसोल फेस कह सकते हैं.

कोर्टिसोल फेस क्या है? | What is Cortisol Face

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर कोर्टिसोल होता क्या है. दरअसल ये एक हार्मोन है जो स्ट्रेस के समय में हमारे शरीर में कई अधिक तक बढ़ जाता है. हालांकि ये थोड़ी मात्रा में ये जरूरी भी होता है. लेकिन अगर लंबे समय तक ये बना रहे तो इसका साफ और सीधा असर चेहरे पर दिखने लगता है. लक्षण की अगर बात की जाए तो चेहरा फूला हुआ लगना, आंखों के नीचे सूजन, बार-बार पिंपल आना और स्किन का डल होना. ये काफी आम संकेत है. जिसे लोग पहचान तो सकते हैं लेकिन उतनी ही जल्दी इग्नोर भी कर देते हैं. कई बार चेहरे की चमक भी गायब हो जाती है.

फुल बॉडी पर दिखता है इसका असर | Cortisol Affect on Full Body

अगर आप सोच रहे हैं कि इसका असर सिर्फ चेहरे पर दिखाई देता है, तो आप गलत है. स्ट्रेस से सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि इसका असर फुल बॉडी पर दिखाई देता है. जैसे वजन का बढ़ जाना, थकान महसूस होना, बालों का झड़ना भी इसके मुख्य लक्षणों में से एक हैं. लेकिन चेहरे का जिक्र इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि चेहरे से इसके लक्षण जल्द और साफ दिखाई देने लगते हैं. कई लोग इसे आसानी से नोटिस कर लेते हैं. हालांकि कई बार चेहरा बिल्कुल बेजान सा नजर आने लगता है और लोगों को समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है.

क्या है इससे बचने के उपाय? | How to Cure Cortisol Face

जो व्यक्ति इसका शिकार हैं, जाहिर तौर पर इससे बचने का रास्ता खोज रहे होंगे. लेकिन आपको ये समस्या न हो तो आप कैसे इससे बच सकते हैं तो बता दें कि सबसे पहले अपनी नींद को सुधारें, हर रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है.

थोड़े ही सही लेकिन एक्सरसाइज करें, योग और मेडिटेशन स्ट्रेस कम करने में मद करते हैं. दिन में खुद के लिए समय निकालें. यानी Me Time जरूर ले . सोशल मीडिया से थोड़े समय का ब्रेक लें. डाइट में सुधार करें. ये सभी प्रीकॉशन्स आपको कोर्टिसोल फेस से बचा सकती है. डाइट के लिए आप हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल कर सकते हैं. दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पीजिए. इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने मदद मिलेगी. हालांकि अगर लंबे समय तक ये समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments