होमHealth Newsबूढ़ा बना रही आपको आपकी ऑफिस की कुर्सी! समस्या बढ़ने से पहले...

बूढ़ा बना रही आपको आपकी ऑफिस की कुर्सी! समस्या बढ़ने से पहले जान लें ये बात

India's Joint Health Crisis: आपने कई डॉक्टर्स को ये कहते हुए सुना होगा लंबे समय तक एक ही चेयर पर बैठकर काम नहीं करना चाहिए.

India’s Joint Health Crisis: ऑफिस पहुंचकर सबसे पहला काम आप क्या करते हैं? आप पूछेंगे कि ये कैसा सवाल है. क्योंकि इसका जवाब भी साफ है ऑफिस पहुंचते ही हम सबसे पहले अपने लिए एक आरामदायक चेयर ढूंढते हैं जो हमारी बॉडी को रिलैक्स रखें और उसपर बैठकर दिनभर काम कर सकें.

लेकिन अगर आपको पता चले कि आपकी ये आदत खराब है और इससे जोड़ों को काफी नुकसान पहुंच सकता है तो? ऐसा हमारा नहीं डॉक्टरों का मानना है. आपने कई डॉक्टर्स को ये कहते हुए सुना होगा लंबे समय तक एक ही चेयर पर बैठकर काम नहीं करना चाहिए. इससे कई तरह की समस्या आपको हो सकती है. खास तौर पर आपके घुटने, कमर और गर्दन इनका जिक्र तो सुन ही लेते हैं. ऐसा होता भी है. कई बार शरीर अकड़ जाने जैसा भी महसूस होता है. ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं.

रोज के काम करने में करते हैं मदद

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में 360 जोड़ होते हैं. यही जोड़ हमें चलने, झुकने, मुड़ने और हमें हमारे डेली रूटीन के कामकाज को करने में मदद करते हैं. अब ऐसे में अगर आप लगातार एक ही जगह बिना हिले डुले काम करते रहे और बैठे रहें, तो स्वाभाविक तौर पर आपको जोड़ों में जकड़न महसूस हो सकती है. ब्लड फ्लो धीमा होने लगता है. हालांकि पहले के समय में ये समस्या ज्यादा उम्र वाले लोगों को काफी परेशान करती थी. लेकिन अब ऐसा देखा जा रहा है कि कम उम्र वाले लोग भी ऐसी समस्या जैसे घुटनों में दर्द, कमर में दर्द इन समस्याओं से परेशान हैं.

मांसपेशियां हो रही कमजोर | Muscles Getting Weaker

लगातार बैठे रहना मांसपेशियों को कमजोर बनाते जा रहा है. ज्यादा चलेंगे नहीं या फिर फिजिकल एक्टीविटी नहीं करेंगे तो मसल्स कमजोर होने लगती हैं. अगर मसल्स कमजोर होंगी तो वो जोड़ों को सही सहारा नहीं दे पाएंगी. जब जोड़ों को सपोर्ट नहीं मिलेगा तो ज्यादा दबाव पड़ेगा जिसके कारण कम उम्र में ही लोग बूढ़ों जैसा फील करने लगते हैं. इस कारण आपकी ऑफिस की चेयर आपको किसी न किसी रूप से बूढ़ा बना रही हैं.

4800 रुपये खर्च करेगी सरकार

लोगों की इसी समस्या पर सरकार ने ध्यान रखते हुए 4,800 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है. सरकार इन पैसों को जो लोग लगातार सुबह से लेकर शाम या फिर रात से लेकर सुबह तक सिर्फ कंप्यूटर पर बैठने का काम करते हैं, उनके लिए जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर रोकथाम करने में करने वाली है. इसका सीधा उद्देश्य जोड़ो, हड्डियों और मांसरपेशियों से जुड़ी समस्याओं को समझना और उन्हें समय रहते निकालना है.

वहीं ऐसे मामलों को लेकर डॉक्टरों का भी मानना है कि अगर आप लगातार बैठकर काम करते हैं, तो आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि शुरुआत में इसका फर्क महसूस नहीं होता लेकिन समय के साथ ये परेशानी आगे बढ़ सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

यहे भी देखें:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments