होमVideo30 के बाद गायब हो जाएंगी आपकी मांसपेशियां! क्या है सारकोपेनिया? कैसे...

30 के बाद गायब हो जाएंगी आपकी मांसपेशियां! क्या है सारकोपेनिया? कैसे कर सकते इसका इलाज, हो जाएं अलर्ट!

What Is Sarcopenia: बढ़ती उम्र के साथ लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बॉडी पेन, मसल्स पेन काफी आम होता जा रहा है.

What Is Sarcopenia: बढ़ती उम्र के साथ लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बॉडी पेन, मसल्स पेन काफी आम होता जा रहा है. सोशल मीडिया पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

सौरभ सेठी के अनुसार 2023 में ‘द लैंसेट’ ने एक रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट के अनुसार 30 साल की उम्र के बाद लगभग 1 प्रतिशत मांसपेशियां चुपचाप कम होने लगती हैं. सौरभ सेठी ने सोशल मीडिया पर रिपोर्ट पेश की जिसके बाद से ही लोगों के मन में सवाल आने लगे कि आखिर सारकोपेनिया होता क्या है. इसमें उम्र के साथ स्केलेटल मसल की ताकत, आकार और काम करने की क्षमता धीरे-धीरे घटती जाती है. आइए डिटेल में जानते हैं.

कब शुरू होती है ये बीमारी

डॉ. सौरभ सेठी की ओर से पेश की गई स्टडी रिपोर्ट के अनुसार सारकोपेनिया की शुरुआत अक्सर 30 साल के आसपास होना शुरू हो जाती है. ये तब और गंभीर बन जाती है जब व्यक्ति 60 की उम्र के पास पहुंच जाए. हालांकि इसका असर केवल शरीर की बनावट पर नहीं बल्कि डेली लाइफ के काम करने की क्षमका को बैलेंस और हड्डियों को मजबूत रखने पर पड़ता है. इस समस्या का सामना कर रहे व्यक्ति अगर गलती से गिर भी जाए तो उन्हें कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है.

इस उम्र तक चेक करवाएं बोन

फिट रहे इंडिया ने भी सारकोपेनिया पर बोन स्पेशलिस्ट डॉक्टर कौशल कांत मिश्रा से खास बातचीत की. उनसे सवाल किया गया कि क्या इसका हमारी डाइट से कुछ लेना-देना है या फिर नहीं. डॉक्टर कौशल ने जवाब देते हुए कहा कि इसका हमारी डाइट से लेना देना नहीं है. हालांकि डॉक्टर ने सलाह देते हुए कहा कि आप 18 साल से 32 साल तक की उम्र के बीच अपनी उम्र को जितना बेहतर बना सकते हैं, उतना बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए. उन्होंने कहा कि आप ऐसा एक्सरसाइज के साथ कर सकते हैं. लेकिन उसके साथ किसी भी तरह का सप्लीमेंट लेने के बारे में न सोचें. कई लोग स्पलीमेंट्स लेकर बॉडी बनाने के बारे में सोचते हैं. ऐसा न करें. हालांकि जिन्हें जरूरत है वो डॉक्टर की सलाह लेकर ले सकते है.

कैसे बनेगा मसल्स

डॉक्टर ने खास सलाह देते हुए कहा कि आप डाइट के साथ अच्छी एक्सरसाइज करें. अच्छा खाना खाएं. 32 साल तक आप मसल्स का और बोन मास को गेन कर सकते हैं. डॉक्टर के अनुसार अगर आपका बोन मास और मसल्स मास अच्छा होगा तो आपके सारकोपेनिया के शिकार होने के चांस और भी कम होंगे.

इस डाइट को करें फॉलो

क्योंकि डॉक्टर हमेशा अच्छी डाइट लेने की सलाह देते हैं. लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि किस तरह की डाइट? कुछ लोग मानते हैं कि उनकी डाइट अच्छी है क्योंकि वो नॉन वेज खाते हैं और प्रोटीन का सोर्स ले रहे हैं. हमारे साथ इस खास बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि आप खाना खाइए नॉर्मल जो आपके घर में पका हो जैसे दाल-रोटी, उसे खाइए लेकिन उसके साथ-साथ एक्सरसाइज भी काफी जरूरी है. हालांकि प्रोटीन भी डाइट में जरूरी होता है. वेजेटेरियंस भी अपनी डाइट में रिच प्रोटीन जैसे दाल, राजमा को शामिल कर सकते हैं. जिससे प्रोटीन का इनटेक उनकी डाइट में बड़ सकता है.

यहां देखें पूरा VIDEO:

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

क्या आप भी लगाते हैं ये क्रीम? स्किन को कर देगी बीमार, देखें पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

क्या अनाया बांगर बन सकती है मां? एक्सपर्ट से जानें…देखें पूरा Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments