होमHealth News2050 तक 35 लाख महिलाएं हो सकती ब्रेस्ट कैंसर का शिकार! लैंसेट...

2050 तक 35 लाख महिलाएं हो सकती ब्रेस्ट कैंसर का शिकार! लैंसेट स्टडी रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Breast Cancer Cases In India: वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स और ब्लैक वॉरेंट में आपने राजश्री देशपांडे की एक्टिंग देखी ही होगी. सोशल मीडिया पर राजश्री ने अपने फैंस के साथ एक जानकारी साझा की. जिसके बाद से ही फैंस में काफी चिंता की लहर है, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है. […]

Breast Cancer Cases In India: वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स और ब्लैक वॉरेंट में आपने राजश्री देशपांडे की एक्टिंग देखी ही होगी. सोशल मीडिया पर राजश्री ने अपने फैंस के साथ एक जानकारी साझा की. जिसके बाद से ही फैंस में काफी चिंता की लहर है, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है.

एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक बार फिर से गंभीर चींता जताई जा रही है. आपको बता दें कि भारत में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ी चिंता बनकर सामने आ रहा है. देशभर में इसके मामले तेजी से फैलते नजर आ रहे हैं.

दोगुने से ज्यादा हुई ब्रेस्ट कैंसर की दर

The Lancet की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन दशकों में देश में ब्रेस्ट कैंसर की दर दोगुने से ज्यादा हो गई है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कम उम्र वाली महिलाओं को भी ब्रेस्ट कैंसर होने लगा है. इसपर काफी चिंता जाहिर की जा रही है. क्योंकि अगर इसी तरह से केस बढ़चे रहे तो आने वाले समय यानी साल 2050 तक भारत में करीब 45 लाख महिलाएं ये कैंसर हो जाएगा.

55 से अधिक में पाए गए सबसे अधिक केस (Breast Cancer Cases In India)

वहीं स्टडी रिपोर्ट में ये बी खुलासा हुआ कि साल 2023 में 55 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा पाए गए. आपको बता दें कि इस ऐज ग्रुप में लगभग 161 मामले प्रति लाख महिलाएं दर्ज किए गए हैं. रिसर्च के ही मुताबिक साल 1990 के बाद से 20 से 54 साल की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ. क्योंकि ये आंकड़े काफी डराने वाले हैं. यही रिपोर्ट्स खुलासा कर रही हैं कि 20 से 54 काल की उम्र वाली महिलाएं भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार तेजी से बनती जा रही हैं. इससे पहले की अगर बात की जाए तो इस गंभीर बीमारी के मामले 60 साल या फिर इस उम्र के बाद ही देखे जाते थे.

क्या है बढ़ते हुए मामलों का कारण

अब इसके पीछे का कारण जान लेते हैं. रिसर्च के अनुसार तंबाकू के ज्यादा सेवन, बढ़ा हुुआ ब्लड शुगर लेवल, शरीर में मोटापे का बढ़ना (Obesity) खराब खानपान, जैसे फास्ट फूड का अधिक सेवन, रेड मीट का ज्यादा सेवन और खास तौर पर खराब लाइफस्टाइल. ब्रेस्ट कैंसर का सबसे बड़ा कारण हैं.

बचाव के लिए क्या कर सकते हैं आप?

  • 20 साल की उम्र के बाद ही ब्रेस्ट कैंसर की जांच कराएं.
  • रोज एक्सरसाइज करें
  • खानपान का ध्यान रखे
  • तंबाकू का सेवन न करें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments