Water bottle safety tips: एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला पानी पीते हुए दिखाई दे रही है. जिसके बाद उसकी तबियत इतनी खराब हुई कि उसने खून की उल्टी करना शुरू कर दिया. अब सवाल ये कि आखिर पानी पीने से कैसे किसी को खून की उल्टी आ सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस बोतल से महिला ने पानी पिया उसमें पानी नहीं बल्कि तेजाब डाला गया था. जानकारी के अनुसार युवती का नाम रिया है, जो ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी के लिए पहुंची थी. क्योंकि दुकान पर उसे प्यास लगी तो दुकानदार से उसने पानी मंगवाने के लिए कहा.
दुकानदार ने मंगवाकर दी पानी की बोतल
वहीं युवती के कहने पर ज्वेलर दुकानदार ने स्टाफ से पानी की बोतल लाने को कहा. कर्मचारी पास की ही एक कन्फेक्शनरी की दुकान से पानी की बोतल ले आया. दुकानदार ने पानी की बोतल बेच दी और इस तरह युवती को पानी की बोतल लाकर दी गई. रिया को काफी तेज प्यास लग रही थी. इसलिए उसने सीधे बोतल खोली और पानी पीने लगी. कुछ ही देर बाद उसकी चीखें निकलने लगी.
अचानक हुई युवती की तबियत खराब
जानकारी है कि पानी पीने के बाद युवती की तबियत अचानक खराब होने लगी. क्योंकि उस बोतल में तेजाब जैसा ही कुछ खतरनाक लिक्विड डाला गया. युवती दुकान के बाहर भागी और पानी को थूक दिया. लेकिन फिर भी उसकी तबियत काफी बिगड़ने लगी. आनन-फानन में रिया को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत काफी बिगड़ी थी जिसके कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. जिसके बाद फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. ये मामला सिखाता है कि अगर आप पानी की बोतल खरीदकर पानी पी रहे हैं, तो कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए क्या है वो सावधानियां जान लेते हैं.
क्यों हुई ऐसी कंडिशन?
पहले जान लेते हैं कि ऐसा हादसा आखिर कैसे हुआ. इसका जवाब है कि जब प्लास्टिक की बोतलों को दोबारा बेचे जाने के लिए कैमिकल या फिर तेजाब से धोया जाता है. इसमें भी अगर बोतल अच्छे से न साफ हुई हो तो कैमकिल या फिर तेजाब के कुछ अंश उसमें रह जाते हैं. इसलिए अगर उसमें दोबारा पानी भरकर बेचा जाए तो ये खतरनाक साबित हो सकता है.
क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
पानी की बोतल सूंघेः जब भी बोतल को खरीदें उसे पहले खोलें और उसे सूंघ लें. अगर पानी में से कोई अजीब गंध आ रही है तो उसे पीने से बचें.
बोतल की सील को देखेंः बोतल खरीदते समय उसकी सील को देखें. चेक करें कि वो खुली हुई न हो. अगर लगे कि सील टूटी हुई है तो उस बोतल को खरीदें नहीं.
पानी के रंग को देखेंः खरीदी करते समय पानी के रंग को चेक करें, आपको उसमें कैमिकल के कुछ कण नजर आ जाएंगे. अगर ऐसा हो तो उसे न खरीदें.
टेस्ट से होगा पहचानः अब पानी का स्वाद भी आपको बता सकता है कि आखिर उसकी क्वालिटी कैसी है. खराब पानी हमेशा कड़वा, जलन पैदा कर सकता है. ऐसा हो रहा है तो उसे थूक दें और अपने मुंह को अच्छे से साफ कर लें.
खाली बोतल को ऐसे फेंकेंः जब भी पानी खरीदें तो कुछ बातों का ख्याल रखें. जब बोतल खाली हो जाए तो उसे अच्छे से क्रश करें तोड़-मरोड़कर ही फेंकें. जिससे की उसे दोबारा से इस्तेमाल न किया जा सके.
यह भी पढ़ें:

