How To Use Sunscreen During Makeup: बढ़ते प्रदूषण के कारण सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है. सनस्क्रीन चेहरे को सूरज के हानिकारण किरणों से बचाता है. सूरज की हानिकारक किरणें स्किन पर टैनिंग, कालापन, पिगमेंटेशन की समस्या कर देता है. इन्हीं समस्याओं से बचने के लिए स्किन पर सनस्क्रीन का प्रयोग किया जाता है.
वहीं आज के समय में मेकअप डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है. कई लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि अगर उन्होंने मेकअप किया है तो अब वह सनस्क्रीन का इस्तेमाल कैसे करें? मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन लगाएं या फिर मेकअप से पहले? इस बात का कंफ्यूजन लोगों में परेशानी खड़ी कर देता है. लेकिन आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मेकअप के दौरान सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल कैसे करना है?
सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए या नहीं?
यह बात समझनी बेहद जरूरी है कि सनस्क्रीन का असर पूरे दिन नहीं रहता. इसलिए इसे कुछ समय की गैपिंग के बाद दुबारा लगाना जरूरी होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि हर दो घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
मेकअप के दौरान सनस्क्रीन का इस्तेमाल कैसे करें?
- सनस्क्रीन को हमेशा मेकअप से पहले लगाएं.
- मेकअप करने से पहले स्किन को साफ करें. उसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं.
- मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद SPF 30 या उससे अधिक वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन को लगाएं.
- सनस्क्रीन को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं.
- सनस्क्रीन लगाने के बाद कम से कम 15 मिनट तक का इंतजार करें.
- कुछ देर इंतजार के बाद मेकअप करें.
मेकअप के बाद दुबारा सनस्क्रीन का ऐसा करें इस्तेमाल
अब सवाल ये आता है कि अगर आपने मेकअप कर लिया है तो आप सनस्क्रीन का ऊपर से इस्तेमाल कैसे करेंगी? एक्सपर्ट कहते हैं कि मेकअप के बाद आप सनस्क्रीन स्प्रे, सनस्क्रीन स्टिक या मिनरल पाउडर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका मेकअप भी खराब नहीं होगा और स्किन सूरज की हानिकारक किरणों से बची रहेगी.
सनस्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल
सनस्क्रीन स्पे का इस्तेमाल करने के लिए आप कुछ दूरी से स्प्रे को मेकअप के ऊपर छिड़के. स्प्रे करने के बाद आपका चेहरा हल्का गीला महसूस होगा, लेकिन उसे छेड़ा ना अपने आप चेहरे को सूखने दें.
सनस्क्रीन पाउडर लगाएं
मेकअप के बाद आप सनस्क्रीन पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. इसे लगाने के लिए मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करें. हल्के-हल्के हाथों से समस्क्रीन पाउडर लगाएं. सनस्क्रीन पाउडर सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगा. एक्सपर्ट कहते हैं कि जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है वह इस पाउडर का इस्तेमाल करे.
लिक्विड सनस्क्रीन
अगर आपको लिक्विड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना है तो आप इसे चेहरे पर रगड़ने से बचें. इसके बजाए मेकअप स्पंज या ब्यूटी ब्लेंडर पर लेकर हल्के-हल्के हाथों से टैप करते हुए लगाएं. यह तरीका मेकअप खराब होने से बचाएगा.
ये तरीका आएगा काम
एक्सपर्ट कहते हैं कि मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते समय ध्यान दें कि हमेशा टैपिंग का इस्तेमाल करें, जितना हो सके चेहरे को रगड़ने से बचें. रगड़ने से मेकअप खराब हो सकता है. फाउंडेशन, कंसीलर और ब्लश हट सकता हैं. इसलिए हमेशा टैपिंग मोशन का इस्तेमाल करें.
इन बातों का रखें ध्यान
सनस्क्रीन के अलावा आप अपने साथ टॉपी, छाता, धूप का चश्मा और कोई दुपटा रखना ना भूलें. ये सामान भी आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करेगा. एक्सपर्ट कहते हैं कि मेकअप के साथ सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है, इसलिए इसे लगाना ना भूलें.
यह भी पढ़ें: आइब्रो बढ़ाएगी आंखों की खूबसूरती, ग्रोथ के लिए लगाएं ये तेल
FAQs
सवाल: मेकअप के दौरान सनस्क्रीन कब लगानी चाहिए?
जवाब: सनस्क्रीन हमेशा मेकअप से पहले लगाएं और 15–20 मिनट बाद मेकअप करें.
सवाल: मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन दोबारा कैसे लगाएं?
जवाब: सनस्क्रीन स्प्रे, पाउडर या स्पंज की मदद से हल्के टैपिंग मोशन में लगाएं.
सवाल:मेकअप के साथ सनस्क्रीन दोबारा लगाना क्यों जरूरी है?
जवाब: लंबे समय तक धूप में रहने पर त्वचा को यूवी किरणों से बचाने के लिए हर 2 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना जरूरी है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

