होमWellnessBeautyआइब्रो बढ़ाएगी आंखों की खूबसूरती, ग्रोथ के लिए लगाएं ये तेल

आइब्रो बढ़ाएगी आंखों की खूबसूरती, ग्रोथ के लिए लगाएं ये तेल

Can oil make your eyebrows grow: चेहरे की खूबसूरती के लिए आंखों का सुंदर होना भी जरूरी है. वहीं आइब्रो आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है.

Can oil make your eyebrows grow: चेहरे की खूबसूरती के लिए आंखों का सुंदर होना भी जरूरी है. वहीं आइब्रो आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है. वहीं आइब्रो की सही आकार के लिए थ्रेडिंग का प्रयोग किया जाता है. लेकिन अक्सर थ्रेडिंग की मदद से आइब्रो के बाल ज्यादा निकल जाते हैं जिससे आइब्रो खराब हो जाती है.

अगर आप आइब्रो को घना, मोटा बनाना चाहते हैं तो रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. रोजमेरी का तेल आइब्रो के बालों को जल्दी बनाने में मदद करता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि इन्हें कैसे और कितनी मात्रा में लगाना चाहिए. चलिए जानते हैं.

आइब्रो ग्रोथ के लिए लगाएं ये तेल

रोजमेरी ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी (एंटी-इन्फ्लेमेटरी) गुण बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इन्हें लगाने से आपकी आइब्रो ग्रोथ तेजी से होती है. लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है. इन्हें किसी ना किसी कैरियर ऑयल जैसे, नारियल या जोजोबा ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं. इसके अलावा पैच टैस्ट बेहद जरूरी है. अगर आपको किसी प्रकार की खुजली या फिर एलर्जी की समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

आइब्रो पर लगाने का सही तरीका क्या है?

आइब्रो पर तेल लगाने के लिए सीधा हाथों का प्रयोग ना करें. एक साफ सूती कॉटन लें और इसे हल्के-हल्के हाथों से आइब्रो पर लगाएं. धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाएं. ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आइब्रो की ग्रोथ तेज होगी. इसे रात के समय पर लगाएं, ये रातभर स्किन की सतह तक जाएंगा.

ऐसे करें आइब्रो की साफ-सफाई

आइब्रो की साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इससे त्वचा स्वस्थ रहती है और बालों को नुकसान होने का खतरा कम होता है. आइब्रो के आसपास की त्वचा को रोज़ हल्के फेस क्लींजर से साफ करें, ताकि धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हट जाए. आइब्रो को बार-बार छूने या रगड़ने से बचें.अगर आप थ्रेडिंग, वैक्सिंग या ट्वीज़िंग करवाते हैं, तो साफ और सैनिटाइज्ड का ही इस्तेमाल करें. मेकअप लगाते हैं तो सोने से पहले आइब्रो का मेकअप पूरी तरह हटा दें. साथ ही किसी भी तेल, सीरम या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और जलन या एलर्जी होने पर उसका उपयोग बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: Curd For Face: मानसून में लगाएं दही का फेस पैक, चेहरे पर आएगा नेचुरल निखार

FAQs

सवाल: क्या रोजमेरी ऑयल आइब्रो के बाल बढ़ाने में मदद कर सकता है?

जवाब: रोजमेरी ऑयल स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को सपोर्ट मिल सकता है. कुछ शुरुआती शोध बालों के लिए इसके संभावित फायदे बताते हैं, लेकिन आइब्रो पर इसके प्रभाव को लेकर अभी पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं.

सवाल: रोजमेरी ऑयल को आइब्रो पर कैसे लगाएं?

जवाब: रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को सीधे त्वचा पर न लगाएं. इसे नारियल, जोजोबा या कैस्टर ऑयल जैसे कैरियर ऑयल में 1–2 बूंद मिलाकर रात में हल्के हाथों से आइब्रो पर लगाएं। ध्यान रखें कि तेल आंखों के अंदर न जाए.

सवाल: क्या रोजमेरी ऑयल इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है?

जवाब: हां, इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें. अगर खुजली, जलन, लालपन या एलर्जी हो तो इसका उपयोग बंद कर दें. यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या कोई त्वचा संबंधी समस्या है, तो पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments