होमWellnessHome Remediesएक साथ भारी मात्रा में ना करें पानी का सेवन, कर देगा...

एक साथ भारी मात्रा में ना करें पानी का सेवन, कर देगा बीमार, जानें सही तरीका

Why You Should Drink Water Slowly: व्यक्ति का स्वस्थ रहने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है. लेकिन उसकी मात्रा का सही होना भी उतना ही जरूरी है.

Why You Should Drink Water Slowly: व्यक्ति का स्वस्थ रहने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है. लेकिन उसकी मात्रा का सही होना भी उतना ही जरूरी है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि व्यक्ति का स्वस्थ रहने के लिए कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए.

दरअसल एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप एक साथ भारी मात्रा में पानी पीते हैं तो ये शरीर पर गंभीर नुकासान पहुंचा सकती है. हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो एक साथ ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते, ये सोचकर कि उन्होंने बहुत देर से पानी का सेवन नहीं किया है. लेकिन इस तरह की आदते आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

किस तरह से पानी का सेवन खतरनाक?

पानी का सेवन हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. लेकिन इसके सेवन के तरीकों पर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है. एक्सपर्ट क्या कहते हैं इस पर ध्यान देने की जरूरत हैं.

पानी का सेवन धीरे-धीरे करना सेहतमंद होता है.
जल्दबाजी में कभी भी पानी का सेवन ना करें.
पानी को धीरे-धीरे एक-एक घूंट के साथ पिएं.
ऐसा पानी के साथ मुंह की लार भी शरीर में जाती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए सही मानी जाती है.

भारी मात्रा में पानी का सेवन क्यों खतरनाक?

भारी मात्रा में पानी का सेवन यानि जब कोई व्यक्ति एक साथ एक बोतल पानी पी ले, या फिर दो-चार गिलास पानी का सेवन कर ले तो ये सेहत के लिए खतरनाक बन जाता है. ऐसा करने पर शरीर पानी की ज्यादा मात्रा संभाल नहीं पाता. डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है. ज्यादा पानी का सेवन पेट में भारीपन और बैचेनी महससू का कारण बन सकता है.

धीरे- धीरे पानी पीने के फायदे

वहीं जब व्यक्ति धीरे-धीरे पानी का सेवन करता है तो शरीर में बैलेंस बना रहता है. पानी शरीर में धीरे-धीरे घुलता है और डाइजेस्टिव सिस्टम पर भार नहीं डालता. ऐसे में पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है. वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि धीरे-धीरे पानी का सेवन कब्ज की समस्या में भी राहत पहुंचाता है.

किन स्थितियों में भारी मात्रा में पानी का सेवन फायदेमंद?

तेज गर्मी या ज्यादा मेहनत के बाद भारी मात्रा में पानी का सेवन सही माना जाता है. इनके अलावा भारी कसरत करते समय, बुखार या दस्त जैसी बीमारियों के दौरान और गर्भावस्था में भी आप पानी का ज्यादा सेवन कर सकते हैं. लेकिन अगर सामान्य जिंदगी में अगर आप पानी का सेवन करते हैं तो पानी को धीरे-धीरे पीना ही लाभदायक होगा.

FAQs

सवाल : पानी पीने का सही तरीका क्या है?

जवाब: पूरे दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में, प्यास और जरूरत के अनुसार पानी पिएं। एक बार में बहुत अधिक पानी पीने से बचें.

सवाल : एक साथ ज्यादा पानी पीने से क्या दिक्कत हो सकती है?

जवाब: इससे मतली, सिरदर्द, चक्कर, भ्रम और गंभीर मामलों में बेहोशी या दौरे तक पड़ सकते हैं.

सवाल : क्या एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है?

जवाब:हां, बहुत कम समय में जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम का स्तर कम हो सकता है, जो खतरनाक हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments