होमHealth Newsकफ सिरप पर सरकार का नया नियम, भारत में लॉन्च हुआ Weekly...

कफ सिरप पर सरकार का नया नियम, भारत में लॉन्च हुआ Weekly Diabetes Injection, जहरीले कीड़े से कैसे बचें?

Sehat Ki Khabar: सरकार ने कफ सिरप की बिक्री के नियम बदले, भारत में Weekly Diabetes Injection लॉन्च हुआ और जानिए बारिश में जहरीले कीड़ों के काटने से कैसे बचें.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. कफ सिरप को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किए हैं. इस नियम के तहत अब बिना प्रिस्क्रिप्शन के फार्मेसी की दुकान पर कफ सिरप की बिक्री नहीं होगी. क्यों किया गया ये बदलाव बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. भारत में लॉन्च हुआ अवीकली इंजेक्शन जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. बार-बार इंसुलिन लगवाने का झंझट इससे खत्म होगा. क्या है ये थेरेपी इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. जहरीले कीड़े के काटने के कारण एक्टर राजेश शर्मा की हालत नाजुक हो चुकी है. कैसे एक कीड़ा जानलेवा बन जाता है जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

कफ सिरप पर सरकार का नया नियम

केंद्र सरकार ने कफ सिरप की बिक्री पर बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल 12 प्रतिशत अल्कोहल वाली कफ सिरप की बिक्री बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बिकेगी. दरअसल इन कफ सिरप का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था. जिसपर सरकार ने एक्शन लिया और इन्हें एच-1 शेड्यूल कैटेगरी में डाल दिया. ये एक ऐसी कैटेगरी होती है जिसमें जिन दवाओं का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाता है उनपर सरकार की कड़ी निगरानी कर दी जाती है. क्योंकि इन दवाओं को लेकर भी ऐसी जानकारी पहले सामने आ रही थी. इसलिए इन्हें इस कैटेगरी में डाल दिया गया. ताकि गलत इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाए.

अवीकली इंजेक्शन भारत में लॉन्च

भारत में लाखों की संख्या में डायबिटीज के मरीज हैं. जिनमें कुछ मरीज इंसुलिन लेते हैं. अब ऐसे मरीज जो इंसुलिन लेते हैं उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है. डेनमार्क की एक कंपनी ने अवीकली इंजेक्शन को भारत में लॉन्च किया है. जिसका मकसद ये है कि रोजाना लगाई जाने वाली इंजेक्शन की डोज की जरूरत कम हो, और हफ्ते में सिर्फ एक ही बार इसकी जरूरत पड़े. दरअसल अब तक मरीजों को रोजाना इंसुलिन लेना पड़ता है जिसकी संख्या साल के हिसाब से 365 दिन हो जाती है. इसलिए इसे कम करने के लिए इस इंजेक्शन को लाया गया है. जिसके कारण अब ये डोज लगाने की जरूरत अब 52 बार तक हो जाएगी. जो ऐसे मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि अपनी दवा में या डोज में किसी तरह का बदलाव करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए. उसी के बाद कुछ बदलाव लाना चाहिए.

कीड़े का काटना जानलेवा

एक्टर राजेश शर्मा कीड़े के काटने के कारण अस्पताल में भर्ती है. जानकारी है कि शूटिंग के दौरान उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था. जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. अब इस घटना के बाद सवाल उठते हैं कि क्या कीड़े का काटना जानलेवा बन सकता है, तो इसका जवाब है हां. क्योंकि बारिश का मौसम है. ऐसे मौसम में कीड़े, चींटी इन सभी की संख्या अधिक हो जाती है. इसलिए अगर कीड़ा काट ले तो और कुछ लक्षण आपको उसके कारण महसूस हो तो इसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप! सरकार ने बदल दिए नियम; जानें क्यों?

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments