होमHealth News30 मिनट से ज्यादा लगातार बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा,...

30 मिनट से ज्यादा लगातार बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, रिसर्च में बड़ा खुलासा

Prolonged Sitting Cancer Risk Study: 30 मिनट से अधिक लगातार बैठे रहने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की नई स्टडी में जानिए क्या है दावा और कैसे कम करें यह जोखिम.

Prolonged Sitting Cancer Risk Study: ऑफिस में कुछ लोग घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं. कुछ तो ऐसे हैं कि कुर्सी से जरा भी उठने की कोशिश नहीं करते हैं. क्योंकि कंप्यूटर सामने है और काम भी उसी से है. यानी ये कई लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा है. जो एक बुरी आदत है. ऐसा लाइफस्टाइल बीमारियों की जड़ है.

अगर आप भी घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो आप मोटापा, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम्स की चपेट में आ सकते हैं. ऐसा पहले माना जाता था. अभी भी ऐसा ही माना जाता है. अब इसपर एक नई रिसर्च हुई है. ये रिसर्च बताती है कि यदि कोई व्यक्ति एक ही जगह पर 30 मिनट से अधिक समय तक बैठा रहता है. यानी वो अपनी कुर्सी से उठने तक की कोशिश नहीं करता तो ये आदत कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है.

कहां हुई ये रिसर्च?

जानकारी के अनुसार ये रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के रिसर्चर्स द्वारा की गई है, और इसे मेडिकल जर्नल पीएलओएस मेडिसिन में भी पब्लिश किया गया है. आपको बता दें कि रिसर्च में UK बायोबैंक से जुड़े 91 हजार से अधिक लोगों के आंकड़े लिए गए. इन आंकड़ों का एनालिसिस किया गया. जो लोग इस रिसर्च का हिस्सा रहे उनसे सिर्फ सवाल जवाब का सिलसिला नहीं जारी रखा. इसके साथ-साथ उनकी कलाई पर पहनने के लिए ट्रैकर भी दिए गए. ये ट्रैकर उनकी फिजिकल एक्टीविटी को ट्रैक करने में मदद करता है. फिजिकल एक्टीविटीज जैसे बैठने के समय को रिकॉर्ड किया गया. जानकारी के अनुसार 12 सालों तक उनकी हेल्थ पर नजर रखी गई.

रिसर्च में रिजल्ट्स क्या आए?

अब बात करें कि आखिर रिसर्च में क्या रिजल्ट्स सामने आए? तो इसका जवाब है कि जो लोग दिनभर में 30 मिनट से अधिक समय तक बैठे रहते थे. ऐसे लोगों में कैंसर के खतरे को अधिक पाया गया. रिसर्चर के मुताबिक, लंबे समय तक लगातार बैठने के हर अतिरिक्त एक घंटे के साथ यह खतरा करीब 9 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. अब ऐसा नहीं है कि समस्या का कोई बचाव नहीं है.

क्या है बचने के उपाय

इस पूरी जानकारी में ये खुशखबर है कि आप इससे बच सकते हैं. दरअसल लंबे समय तक अगर आप बैठे रहते हैं, तो आप बीच-बीच में हल्की फिजिकल एक्टीविटी करते रहे. जैसे कुछ देर टहले, छोटे काम करते रहे या इधर-उधर चले रहे. ऐसा करना कैंसर के खतरे को 12 प्रतिशत तक कम कर सकता है. 30 मिनट की तेज चाल से वॉक करने जैसी मध्यम गतिविधि से यह जोखिम करीब 8 प्रतिशत घट सकता है. इतना ही नहीं, सिर्फ 5 मिनट की तेज एक्सरसाइज भी कैंसर से मौत के खतरे को करीब 22 प्रतिशत तक कम करने से जुड़ी पाई गई.

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में मिले कोरोना के नए मरीज, जानें लक्षण; खतरा और किन लोगों को रहना चाहिए सतर्क

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments