COVID-19 Update: कोरोना वायरस लौट आया है. दरअसल आंध्र प्रदेश के YSR कडप्पा जिले से कोविड-19 के कुछ नए मामले सामने आए हैं. हालांकि इन मामलों के सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर है. जानकारी है कि जिले में चार नए कोविड संक्रमित मरीज मिले. इसकी पुष्टि भी हो चुकी है.
अब इस जानकारी के सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर हैं. जिसमें से तीन मरीजों को होम आइसोलेशन में डाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन मरीजों में एक का इलाज अस्पताल के खास कोविड वार्ड में किया जा रहा है. वहीं सभी मरीजों की पुष्टि RT-PCR जांच के जरिए हुई है.
फिर शुरू हुई चिंता
अब ये दो मामले सामने आने के बाद चिंता बढ़ने लगी है. क्योंकि जो शुरुआती रिपोर्ट सामने आई थी उन्हें देखते हुए इन मामलों को मौतों से जोड़कर देखा गया था. लेकिन राहतभरी जानकारी ये रही कि कलेक्टर डॉक्टर चेरुकुरी श्रीधर ने ये साफ किया कि एक मौत जो हुई उसका कनेक्शन सीधे कोविड-19 से नहीं था. उनका कहना है कि मृतक पहले से ही हार्ट और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से पीड़ित था. यानी कोविड उसकी मौत का मुख्य कारण नहीं था. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं साथ ही डॉक्टर ने अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी है.
सभी मरीजों का चल रहा था इलाज
ये भी जानकारी मिली कि पॉजिटिव मरीजों का फिलहाल इलाज जारी है. साथ ही सभी मरीज लगातार डॉक्टरों की निगरानी में है. इन मरीजों के ब्लड और गले के सैंपल्स वायरोलॉजी लैब में भेजे गए हैं. हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि फिलहाल कंडिशन कंट्रोल्ड में है. लेकिन संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है. क्योंकि एक बार फिर से कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई है, तो इसके लक्षणों को रिकॉल करना बहुत जरूरी हो जाता है. आइए एक नजर इनके लक्षणों पर डाल लेते हैं.
अलग-अलग हो सकते हैं लक्षण
WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोविड-19 के लक्षण हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकती है. लेकिन कुछ सामान्य लक्षण होते हैंः
- बुखार
- सूखी या लगातार खांसी
- गले में खराश
- नाक बहना या बंद होना
- शरीर और सिर में दर्द
- ज्यादा थकान महसूस होना
- स्वाद या गंध कम महसूस होना
- सांस लेने में तकलीफ
- कुछ लोगों में मतली, उल्टी या दस्त
- अगर सांस लेने में गंभीर परेशानी, सीने में लगातार दर्द, भ्रम की स्थिति या ऑक्सीजन का स्तर कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
इन लोगों को रखना चाहिए खास ख्याल
WHO के अनुसार इन लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है:
- 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग
- डायबिटीज के मरीज
- हृदय, किडनी या फेफड़ों की पुरानी बीमारी वाले लोग
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
- गर्भवती महिलाएं
यह भी पढ़ें: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप! सरकार ने बदल दिए नियम; जानें क्यों?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

