Chandipura Virus Outbreak In Gujrat: गुजरात इस समय चांदीपुरा वायरस की मार झेल रहा है. जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्टम मोड पर आ गया है. जानकारी है कि इस वायरस के कारण अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है. 4 मौतें हिम्मतनगर सिवल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी. इसमें 2 बच्चे भी थे जिनकी मौत पंचमहल जिले के गोधरा में हुई थी.
ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर ये वायरस क्या है. कैसे फैलता है. इसके लक्षण क्या होते हैं. साथ ही इससे बचाव के क्या तरीके होते हैं. आइए इस वायरस के बारे में डिटेल्ड में जानते हैं.
इस कीड़े से फैलता है वायरस
आपको बता दें कि चांदीपुरा वायरस (CHPV) सैंड फ्लाई नाम के एक कीड़े के काटने के बाद फैलता है. उसमें भी खासतौर पर ये वायरस 15 साल से कम उम्र वाले बच्चों को अपना शिकार बनाता है. कहा जाता है कि ये वायरस तेजी से फैलता है. यानी अगर कोई व्यक्ति इसका शिकार होता है तो 48 से 72 घंटों के बीच इलाज हो जाना चाहिए नहीं तो स्थिती गंभीर हो जाती है. यही कारण है कि इसके लक्षण पहचानना बहुत जरूरी हो जाता है.
क्या होते हैं इस वायरस के लक्षण?
अब जान लेते हैं कि आखिर इस वायरस के लक्षण क्या होते हैं. यदि कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो उसे बुखार, सिर दर्द, उल्टी, कमजोरी. इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. क्योंकि वायरस का जल्द से जल्द इलाज मिलना जरूरी हो जाता है. अगर न हो तो ये दिमाग में सूजन फैलने की समस्या बन सकती है. इस वायरस से संक्रमण के बाद दौरे पड़ने, होश खोने और न्यूरोलॉजिकल दिक्कतों की संभावना भी बढ़ जाती है. अगर बच्चों में इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ही अस्पताल लेकर जाएं.
क्या है इस वायरस का इलाज?
इस वायरस के इलाज की बात करें तो फिलहाल इसका सटीक इलाज नहीं है. जो सबसे बड़ा चैलेंज है. लेकिन इस वायरस को कंट्रोल करने के लिए दौरे, दिमाग में सूजन को कम करने की कोशिश किया जाता है. इस तरह लक्षणों को कंट्रोल किया जाता है. बात करें बचने के उपाय की तो अपने बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं, कोशिश करें कि घर के आस-पास पानी न जमा हो, कीड़े आसपास न भटकें, कीड़ों को भगाने के लिए दवा और जालों का इस्तेमाल करें. एक बाद का ख्याल रखना चाहिए कि बच्चों के साथ बड़ों का खास ख्याल रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 30 मिनट से ज्यादा लगातार बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, रिसर्च में बड़ा खुलासा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

