Sunita Ahuja Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी इन दिनों लॉक-अप सीजन 2 में नजर आ रही थीं. लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उन्होंने शो से एग्जिट कर दिया था. शो में उन्हें घर ले जाने के लिए खुद गोविंदा और उनकी बेटी शो में आई थी. सुनीता अहुजा ने शो से निकलते समय उन्होंने अपनी तबियत के बारे में बताया.
उन्होंने शो से निकलने के दौरान बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है. लेकिन वो ये देखना चाहती थी कि आखिर रिएलिटी शो कैसे होते हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि ये शो मेरे लिए बना है. डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है. सुनीता आगे बताती हैं कि मेनोपॉज के चलते ही उन्हें एंग्जायटी होती है. सीने में दर्द होती है, सांस लेने में परेशानी होती है. इस कारण से वो शो से निकलने की रिक्वेस्ट करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि मैं जाना पसंद करती हूं.
मेनोपॉज से एंग्जायटी?
बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं. क्योंकि सुनीता अहुजा की उम्र 59 साल है. इस उम्र में अक्सर कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है. अब बात करें एंग्जायटी की तो 50 की उम्र के बाद मेनोपॉज होने लगता है. मेनोपॉज यानी पीरियड्स नहीं आते. जिस कारण नाइट स्वेट, नींद बिगड़ना, वजाइनल ड्राइनेस, मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ऐसी कंडिशन के दौरान ही कई बार कुछ महिलाओं को एंग्जायटी महसूस हो सकती है.
हड्डियों में दिक्कत की समस्या
जैसा की बताया कि बढ़ती उम्र में हेल्थ रिलेटेड समस्या होने लगती है. इसलिए इस उम्र में हड्डियों की समस्या होने लगती है. क्योंकि बढ़ती हुई उम्र में बोन डेंसिटी कम हो जाती है. नतीजा हड्डियां कमजोर होने की समस्या होने लगती है. इतना ही नहीं इस उम्र में भी दिल से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. वहीं हार्ट अटैक, स्ट्रोक आने की संभावना भी बढ़ जाती है.कई मामलों में मोटापा, मेटाबॉलिक बदलाव जिसके कारण डायबिटीज या फिर मेटाबॉलिक सिंड्रोम की समस्या भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या जिंक की कमी से झड़ रहे हैं बाल? जानिए हेयर फॉल का असली कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

