Which drink is best for immunity: बारिश के मौसम में व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. दरअसल चारों तरफ नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण तेजी से फंगस, बैक्टीरिया और वायरल फैलते हैं. ऐसे में ये बैक्टीरिया सीधा व्यक्ति की इम्यूनिटी पर असर डालते हैं. इसलिए व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है.
अगर आप कुछ हेल्दी और इम्यूनिटी बूस्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आसानी से बीमार नहीं पड़ेंगे. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसी कौन-सी हेल्दी ड्रिंक्स है जिनके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
मानसून हेल्दी ड्रिंक्स | Monsoon Healthy Drinks
अदरक का काढ़ा पिएं
बारिश के मौसम में व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है. ऐसे में उसकी इम्यूनिटी बूस्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है अदरक के काढ़े का सेवन करें. अदरक में ऐसा कुछ नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो सीधे शरीर की इम्यूनिटी पर असर डालते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि अदरक में जिंजेरॉल (Gingerol) और शोगोल (Shogol) जैसे तत्व पाए जाते हैं. यह सीधा इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं.
ऐसे में अगर आप मानसून के मौसम में रोज-रोज काढ़ा का सेवन करते हैं तो आपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में मदद करेगा.
ऐसे करें तुलसी का सेवन
एक्सपर्ट बताते हैं कि तुलसी में ऐसे नेचुरल गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं. तुलसी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं. जैसे, रोजाना तुलसी की पत्तियों को चबाएं. अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो तुलसी की पत्तियों को उसमें डालें. इसके अलावा आप तुलसी का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.
पिएं गर्म सूप
अदरक और तुलसी के सेवन के अलावा आप गर्म सूप भी पी सकते हैं. ये एक हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है. इसे बनाने के लिए आपके पास टमाटर और कुछ हेल्दी हरी सब्जियां होनी चाहिए. गर्म सूप शरीर को गर्माहट देने का काम करेगी. इसके आलावा ये पाचन में भी हल्का है, जो पेट पर एक्सट्रा भार नहीं डालता. सूप बनाने के लिए घी या ऑलिव ऑयल लें. इसमें अदरक या लहसुन भून लें. इसके बाद इसमें टमाटर, गाजर, बीन्स और अन्य सब्जियां डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. स्वाद के लिए इसमें नमक डालें.
यह भी पढ़ें: एक महिला के लिए ये पांच विटामिन हैं जरूरी, बिना देरी के करें सेवन
FAQs
सवाल: मानसून में कौन-सी होममेड ड्रिंक्स पीनी चाहिए?
जवाब: मानसून में तुलसी-अदरक की चाय, छाछ, नींबू पानी, हल्दी वाला दूध, गर्म वेजिटेबल सूप और ताजा आंवला ड्रिंक जैसे घर पर बने पेय पीना फायदेमंद हो सकता है.
सवाल: मानसून में होममेड ड्रिंक्स पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: ये ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन को बेहतर बनाने और एंटीऑक्सीडेंट व जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराने में मदद करती हैं. साथ ही, गर्म पेय बारिश के मौसम में आराम भी देते हैं.
सवाल: मानसून में ड्रिंक्स पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: हमेशा ताजा और साफ सामग्री से घर पर बनी ड्रिंक्स ही पिएं। खुले में मिलने वाले जूस, बर्फ वाली ड्रिंक्स और ज्यादा चीनी वाले पेय से बचें. सुरक्षित और साफ पानी का ही इस्तेमाल करें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

