These Necessary Vitamins and Minerals Intake a Woman: महिलाओं का शरीर कई तरह की स्टेज से होकर गुजरता है. हर उम्र में महिला के शरीर के सामने एक नई चुनौती होती है. ऐसे में डाइट का हेल्दी होना बेहद जरूरी है. उनकी डाइट में कुछ खास प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स होने जरूरी है. आज के आर्टिकल में हन जानेंगे एक महिला को किस खास प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स होना जरूरी है.
दरअसल शरीर का हेल्दी रहने के विटामिन और मिनरल्स का सेवन इसलिए जरूरी है क्योंकि ये खास प्रकार के विटामिन्स शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट, हड्डियों के विकास, शरीर में एनर्जी और शरीर के विकास के लिए जरूरी होते हैं. अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए तो शरीर कमजोर हो जाता है. साथ ही कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए अगर आप चाहती है कि आपका शरीर हेल्दी रहे तो इसके लिए कुछ खास प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स को जरूर शामिल करें.
विटामिन D
शरीर की हड्डियों के विकास के लिए विटामिन डी का सेवन बेहद जरूरी है. इसिलए अपनी थाली में ऐसे फूड्स शामिल करें जो भरपूर मात्रा में विटामिन डी की पूर्ति कर सके. ऐसे में आप सी-फूड्स जैसे, फैटी फिश (सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल, टूना) शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा आप रोजाना सुबह की धूप लें. अंडे की जर्दी, मशरूम का सेवन भी कर सकते हैं. विटामिन D शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है. अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई तो हड्डियां कमजोर हो सकती है. वहीं इसकी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.
विटामिन B12
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से कई तरह की समस्या देखने को मिलती है. इसलिए इसकी कमी ना होने दें. आप बी 12 की पूर्ति के लिए दूध, दही, पनीर, चीज़, फोर्टिफाइड दूध (Vitamin B12 युक्त), फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल, फोर्टिफाइड न्यूट्रिशनल यीस्ट, अंडा, चिकन, मटन, मछली (सैल्मन, सार्डिन, टूना), झींगा (Shrimp), लीवर (Liver) जैसे फूड्स का सेवन कर सकते हैं. इसकी कमी से थकान, हाथ-पैरों में झनझनाहट और दिमाग कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है. वहीं विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.
विटामिन C
एक महिला के लिए विटामिन सी का सेवन बेहद जरूरी है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ स्किन ढीली पड़ने लगती है. चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है. इसके आलाव स्किन में कोलेजन की कमी होने लगती है. इसलिए विटामिन सी का सेवन बेहद जरूरी है. विटामिन सी के सेवन से स्किन ग्लोइंग बनी रहती है. इसके अलावा विटामिन सी आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है. जिन महिलाओं को आयरन की कमी रहती है उन्हें अपनी डाइट में विटामिन सी का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आप डाइट में आंवला, अमरूद, संतरा, नींबू जैसे फूड्स शामिल करें.
फोलेट (Vitamin B9)
विटामिन B9 (फोलेट/फोलिक एसिड) महिलाओं के लिए बेहद जरूरी विटामिन है. खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए, ये विटामिन शरीर में नई कोशिकाओं और DNA के निर्माण, लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) बनाने में मदद करता है. शरीर को एनीमिया से बचाने में भी मदद करता है. इसके अलावा ये शिशु के मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड के सही विकास में मदद करता है. इसलिए इसका सेवन बेहद जरूरी है. इसे आप पालक, मेथी, सरसों का साग, चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां, मसूर दाल, चना, राजमा, लोबिया, मटर, संतरा, मौसंबी, पपीता, एवोकाडो, केला, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, ब्रोकोली, शतावरी (Asparagus), भिंडी, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और फोलिक एसिड से फोर्टिफाइड अनाज या सीरियल जैसे फूड्स से ले सकते हैं.
विटामिन E
विटामिन ई का सेवन बेहद जरूरी है क्योंकि ये एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री रेडिक्लस से होने वाले नुकसान से बचाता है. यह स्किन को हेल्दी रखने घाव भरने में सपोर्ट करता है. इसके अलावा ये कोशिकाओं को नुकसान से भी बचाता है. शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है, आंखों की सेहत के लिए भी विटामिन ई जरूरी होता है. इसलिए इसका सेवन जरूरी है. इसे आप बादाम, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, हेज़लनट, अखरोट, सूरजमुखी का तेल, गेहूं के जर्म (Wheat Germ), पालक, ब्रोकोली, एवोकाडो, कीवी, आम और कद्दू के बीज से ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हल्दी और काली मिर्च इम्यूनिटी करेगी बूस्ट, इन तरीकों से डाइट में करें शामिल
FAQs
सवाल: इन विटामिन्स की पूर्ति कैसे करें?
जवाब: संतुलित आहार, फल, हरी सब्जियां, डेयरी उत्पाद, अंडे, मछली, दालें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें.
सवाल: इन विटामिन्स की कमी से क्या हो सकता है?
जवाब: थकान, कमजोर इम्यूनिटी, एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
सवाल: महिलाओं के लिए सबसे जरूरी विटामिन कौन-से हैं?
जवाब: विटामिन D, विटामिन E, विटामिन C, विटामिन B12 और विटामिन B9.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

