होमHealth Newsक्या बिल्ली को छूने से हाथों में लग जाते हैं कीटाणु? जानिए...

क्या बिल्ली को छूने से हाथों में लग जाते हैं कीटाणु? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Can Touching a Cat Give You Germs: क्या बिल्ली को छूने से हाथों में कीटाणु लग जाते हैं? जानिए वायरल सोशल मीडिया दावे की सच्चाई, किन संक्रमणों का खतरा हो सकता है और बचाव के आसान उपाय.

Can Touching a Cat Give You Germs: कुछ लोग अपने घरों में कई तरह पेट्स पालते हैं. उन्हें घरों में खूब प्यार किया जाता है. अब क्योंकि वो रोजाना उनके साथ रहते हैं, उठते हैं, खाते हैं, मस्ती करते हैं. इन पेट्स में बिल्लियां भी बोती हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि बिल्ली को जब हाथों से छूते हैं तो हाथों पर किटाणु लग जाते हैं. जिसके कारण उनके पास नहीं जाना चाहिए और उनसे दूरी बना लेनी चाहिए. लेकिन क्या ये सच है? या सिर्फ लोगों के बीच मिथ फैलाया जा रहा है.

क्या है सोशल मीडिया पर फैल रहे दावे की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर फैल रहा दावा असली नहीं है. हालांकि उनके शरीर से जरूर आपको फंगस, बैक्टीरिया, या कुछ परजीवी मिल सकते हैं, जो खतरनाक हो सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि उनको छूते ही आप उससे संक्रमित हो जाएंगे या यूं कहें कि आप उसका शिकार हो जाएंगे. हां ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि कुछेक ऐसी बिल्लियां हो सकती हैं जिनसे आप रिंगवर्म नाम के फंगल इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं. क्योंकि उनसे डिरेक्टली इंसानों में ये वायरस फैल सकता है.

हाथ में चिपका देते हैं कीड़े

दरअसल अगर बिल्ली डी-वॉर्म नहीं हुई है तो हाई चांस है कि उसमें बाहरी परजीवी मिल जाए. जो सीधे हाथों पर चिपक सकते हैं. इससे स्किन संबंधित समस्या आपको हो सकती है. आपने अगर बिल्ली पाल रखी है तो आपको उसकी पॉटी का ध्यान रखना चाहिए. यानी उसकी पॉटी में कुछ ऐसे परजीवी हो सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा दें. इसलिए उसे साफ करने के बाद. या बॉक्स को साफ करने के बाद हाथों को हमेशा साबुन और साफ पानी से धोएं. नहीं तो इंफेक्शन का खतरा आपको हो सकता है.

बिल्ली को छूते हैं तो ये ध्यान रखें

अब आपके पास अगर पेट के तौर पर बिल्ली है तो आप उसकी अच्छे से केयर कर ही रहे होंगे. लेकिन इसके बावजूद अगर आप उसे पैंपर कर रहे हैं, तो उससे खेलने के बाद अपने हाथों को साबुन या फिर पानी से अच्छे धोएं. क्योंकि कहीं आप भूल से खाना खाने लग जाएं और हाथों में लगे किटाणु खाने में चले जाएं. इसलिए इन्हें अच्छे से साबुन से धोएं. बाकी चोट लगी है तो बिल्ली को छूने से बचें.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज, BP और हार्ट की दवाएं होंगी सस्ती! सरकार का बड़ा फैसला, लाखों मरीजों को मिलेगी राहत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments