होमHealth Newsडायबिटीज, BP और हार्ट की दवाएं होंगी सस्ती! सरकार का बड़ा फैसला,...

डायबिटीज, BP और हार्ट की दवाएं होंगी सस्ती! सरकार का बड़ा फैसला, लाखों मरीजों को मिलेगी राहत

New Medicine Price: NPPA ने डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की 39 जरूरी दवाओं की कीमतों पर कैप लगाया है. जानिए किन दवाओं के दाम घटेंगे और मरीजों को क्या फायदा होगा.

New Medicine Price: अब डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या फिर दिल की बड़ी बीमारी जैसी दवाएं खरीदना अब जेब पर बोझ नहीं लगेगा. इन दवाओं की खरीद जल्द ही आसान हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हेल्थकेयर को सस्ता बनाने के मकसद से एक नया कदम उठाया जाने वाला है.

जानकारी के अनुसार नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने हाइपरटेंशन, डायबिटीज, दिल की बीमारी और कई दूसरी बीमारियों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली 39 दवाओं की रिटेल कीमतों पर कैप लगा दी है. इस कदम के बाद दवाओं की खरीद अब और आसान हो जाएगी.

इन दवा की कीमतों में किया बदलाव

इसी संबंध में NPPA ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक प्राइस रेगुलेटर ने कैल्शियम और विटामिन डी-3 टैबलेट के रिटेल प्राइस तय कर दी है. साथ ही एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत में बदलाव किया है. आपको बता दें कि सरकार का ये फैसला उस कोशिश का हिस्सा है जिसमें जरूरी दवाओं की कीमत को कंट्रोल्ड में रखना है. साथ ही ये सुनिश्चित किया जा सके कि आखिर मरीजों तक सस्ता इलाज मिल पा रहा है. बदली हुई कीमतों को ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर (DPCO), 2013 के नियमों के तहत नोटिफाई किया गया है.

इस फैसले के बाद लंबी बीमारी को मैनेज करने के लिए ली जानी वाली दवा और उनसे होने वाले बोझ को कम करने में मदद मिलेगी. ये कई परिवारों के महिने के खर्च के लिए राहत भरा साबित हो सकता है.भले ही एक स्ट्रिप पर बचत बहुत ज़्यादा न हो, लेकिन महीनों और सालों में यह बढ़ सकती है.

यहां पढ़ें नई दवा की कीमत: https://www.nppa.gov.in/storage/uploads/tender/retail-price-39-10-07-2026.pdf

कंपनियों को आदेश

वहीं ये नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद कंपनियों को ये आदेश दे दिए गए हैं कि इन नई कीमतों को तुरंत लागू कर दिया जाए. साथ ही पैक पर MRP अपडेट करें जिससे की ग्राहक को ये जानकारी ठीक से पता चल पाए कि आखिर वो किस चीज का पैसा दे रहे हैं. वहीं इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि NPPA द्वारा जारी लिस्ट खास फॉर्मूलेशन और स्ट्रेंथ पर लागू है. यानी आप कौन सी बीमारी की दवा ले रहे हैं, उसकी कीमत कम इस बात पर निर्भर करेगी कि पर्चे पर लिखी गई दवा इस लिस्ट के हिसाब से उस फॉर्मुलेशन में आती हो.

यह भी पढ़ें: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 6 बच्चों की मौत, जानिए कैसे फैलता है, लक्षण और बचाव

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments